घंटों लगातार हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में गिरी दीवारें

VARANASI : घंटों लगातार हुई बारिश ने शहर का ुकसान हुआ। बारिश से कई इलाकों में दीवारें गिर गई। इसमें भेलूपुर स्थित जलकल विभाग की फ्0 फीट दीवार भी है। सुबह से झमाझम हो रही बारिश से जलकल की दीवार गिर गई। संयोग था कि दीवार के गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। टकटकपुर स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी की दीवार भी गिर गई। भुनेश्वर नगर कॉलोनी में भी एक प्लाट की चहारदीवारी गिर गई। नदेसर स्थित एक होटल के सामने जर्जर पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित रहा। सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया चौकी के पास पोल में करंट आने से स्थानीय निवासी अमरनाथ सोनकर की गाय मर गई।

मंडुआडीह के रूद्र नगर निवासी विश्वनाथ की गाय भी इलाके के एक पोल में उतर रहे करंट की चपेट आने से मर गई। गाय मालिक ने बिजली विभाग के एसडीओ को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। भगवानपुर, लंका, महमूरगंज, गोदौलिया, लक्सा, जद्दूमंडी, सिगरा, तेलियाबाग, नदेसर मिंट हाउस, भोजूबीर, शिवपुर, पांडेयपुर, पहडि़या, दौलतपुर आवास विकास कालोनी, भक्ति नगर, अशोक बिहार कालोनी, पंचक्रोशी रोड हर जगह जल-जमाव था। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।