-परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान महिलाओं की समस्या के लिए जारी की गई हेल्पलाइन

-पीडि़त महिला की शिकायत को महिला को-आर्डिनेटर ही करेगी अटैंड, दिलाएगी हेल्प

4-डिपो हैं बरेली रीजन में

188-बसें बरेली डिपो

187-बसें रुहेलखंड डिपो

165-बसें बदायूं डिपो

108-बसें पीलीभीत डिपो

623-अन्य बाहरी डिपो की बसें बरेली स्टेशन से होकर गुजरती

बरेली: परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की हेल्प अब 'दामिनी' करेगी। जी हां, शासन की ओर से 'दामिनी' हेल्पलाइन सेवा 8114277777 शुरू की गई है। महिलाएं बस सफर के दौरान किसी भी समस्या के लिए इस पर कॉल कर सकेंगी। पीडि़त महिला की कॉल अटैंड भी महिला ही करेगी। हेल्पलाइन को-आर्डिनेटर की कमान भी महिला को सौंपी गई है। ताकि पीडि़ता अपनी पूरी समस्या बताकर हेल्प ले सके।

पुष्पा शर्मा बरेली को-आर्डिनेटर

बरेली डिपो की स्टेशन इंचार्ज पुष्पा शर्मा को हेल्पलाइन को-आर्डिनेटर बनाया गया है। महिलाएं परिवहन निगम की बस में कंप्लेन होने पर टोल फ्री नम्बर 8114277777 या फिर 1800-180-2827 पर उन्हें कॉल कर सकेंगी।

12 से अधिक महिला कंडक्टर

बरेली रीजन की बात करें, तो चार डिपो की करीब 648 एसी, जनरथ और जनरल बसें हैं, जिनमें दर्जन भर से अधिक महिला कंडक्टर जॉब कर रही हैं। वहीं बरेली से होकर गुजरने वाली आगरा डिपो की पिंक बस सेवा में भी महिला कंडेक्टर हैं। बरेली होकर गुजरने वाले अन्य डिपो की कई बसों में भी महिला कंडक्टर हैं। जो डे या नाइट में अपनी ड्यूटी करते नजर आएंगी।

लगातार होगी मॉनिटरिंग

परिवहन निगम की तरफ से शुरू की गई 'दामिनी' हेल्पलाइन में शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। वीकल और मंथली रिपोर्ट में अफसर नजर रखेंगे कि कितनी शिकायतें आई और कितने में सॉल्यूशन मिला। पीडि़ता को इसका फीडबैक भी दिया जाएगा।

इन दिक्कतों पर करें शिकायत

-बस में सफर के दौरान ईव टीजिंग

-टिकट मिलने में समस्या होने पर

-मिसबिहेव होने पर

-सीट न मिलने पर

-ड्राइवर या कंडक्टर की कंप्लेन

सभी बसों में लिखा जाएगा नम्बर

परिवहन निगम की बसों में हेल्पलाइन नम्बर लिखा होता है, लेकिन 'दामिनी' हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार अलग से किया जाएगा। इसके लिए सभी बसों में अंदर यह नम्बर लिखवाया जाएगा। पैसेंजर्स को भी बसों में इनफार्मेशन दी जाएगी, ताकि वह इस सेवा के बारे में अवेयर हो सकें।

परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए 'दामिनी' हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है। हेल्पलाइन नम्बर पर कोई भी महिला अपनी कंप्लेन कर सकेगी। महिला को-आर्डिनेटर ही समस्या को सुनकर हेल्प करेगी।

चीनी प्रसाद, एआरएम, बरेली डिपो