-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगम नगरी प्रयागराज में नारी शक्ति को नमन किया गया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिलाओं की कार्य क्षमता का बखान करने के साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया।

महिला रेल कर्मचारियों ने लगाई दौड़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय से प्रयागराज जंक्शन तक मार्च आयोजित किया गया। इसमें मंडल कार्यालय, स्टेशन, परिचालन, आरपीएफ में तैनात महिला जवानों, खिलाडि़यों ने दौड़ लगाई। एडीआरएम अनुराग कुमार गुप्ता व एनामुल हक ने हरी झंडी दिखा कर मार्च को रवाना किया। दौड़ के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर नुक्कड़ नाटक पेश किया गया।

महिलाओं द्वारा सुरक्षित हैं लोक परम्पराएं

स्त्री मुक्ति लीग की ओर से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के महिला छात्रावास परिसर तथा विभिन्न मोहल्लों में पर्चे वितरित किए गए। लोक और उसके संस्कारों से सम्बन्धित लोकगीत एक कंठ से दूसरे कंठ में होते हुए आज भी महिलाओं द्वारा ही संरक्षित हैं। एनसीजेडसीसी में महिलाओं को समर्पित 'कला चौपाल' में महिला वक्ताओं ने यह बातें कहीं। प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती प्रभा सिंह ने पारम्परिक लोकगीतों के संरक्षण पर जोर दिया। लोकनृत्यांगना बीना सिंह ने अपनी कला संघर्ष यात्रा की चुनौतियों को बताते हुए युवा पीढ़ी को विशेषकर लड़कियों को अपनी परम्परा से जुड़ने की सलाह दी।

आरएएफ कैंप में हुआ स्वास्थ्य शिविर व कार्यक्रम

101 एक आरएफ बल शांतिपुरम स्थित कैंप परिसर में डॉ। विनीता शर्मा द्वारा स्त्री रोग पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अध्यक्षता चीफ गेस्ट सांसद डा। रीता बहुगुणा जोशी ने की। वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार निगम ने चीफ गेस्ट का स्वागत किया। डॉ। रीता बहुगुणा जोशी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कावा अध्यक्ष सुनीता निगम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एयरपोर्ट पर सम्मानित की गई महिला यात्री

प्रयागराज एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला यात्रियों व कर्मचारियों के साथ केक काट कर मनाया गया। सभी महिला यात्रियों को महिला दिवस की बधाई दी गई। डा। पनोरमा गुलाटी ने महिला कर्मचारियों को उचित डाइट के साथ खुद को स्वस्थ रखने की सलाह दी। कनिष्ठ कार्यपालक वित्त प्रियंका यादव, टर्मिनल प्रबंधक दिव्यार्थ अग्रवाल, सुशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिन्दुस्तानी एकेडमी में हुआ कार्यक्रम

नारी उद्धार एवं विकास संस्था की ओर से मोइज फातिमा की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। अलोपीबाग बलिन बस्ती में मंजिल संस्था के सदस्यों ने नाटक 'बेडि़यां काटतीं बेटियां' का मंचन किया गया। क्राइम प्रिवेंशन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडमी में जश्ने जज्बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन डा। एसके पांडेय ने महिलाओं का स्वागत किया।