सीबीएसई देगा लड़कियों को इंजीनियरिंग के लिए स्कॉलरशिप

10वीं में मैथ्स और साइंस में 70 प्रतिशत अंक होंगे जरूरी

1000 छात्राओं का चयन होगा इस प्रोजेक्ट के लिए

Meerut । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अब बेटियों को इंजीनियर बनाने में मद्द करेगा। इसके तहत बोर्ड ने उड़ान प्रोजेक्ट को चुना है। जिसमें स्कूली छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं, जिसके बाद ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पास करने वाली लड़कियों को बोर्ड स्कॉलरशिप प्रदान करेगा।

इंजीनियरिंग की तैयारी में मदद

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में सीबीएसई ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसके तहत पास होने वाली 11वीं और 12वीं में साइंस और मैथ्स में पढ़ने वाली छात्राओं को बोर्ड की तरफ से इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाएगी। चयनित लड़कियों को बोर्ड की स्टडीज के साथ ही इंजीनियरिंग की तैयारी करने में भी सीबीएसई लड़कियों की पूरी मदद करेगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं को स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

छात्राओं का होगा चयन

उड़ान प्रोजेक्ट के तहत देशभर के सीबीएसई से संबंद्धित स्कूलों में पढ़ने वाली 11वीं और 12वीं की लड़कियां इसमें भाग ले सकती है। इसके लिए वही लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं जिन्होंने 10वीं में मैथ्स और साइंस में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें एक हजार लड़कियों का चयन इसके लिए किया जाएगा।

ऑनलाइन ट्यूटर

इस प्रोजेक्ट में लड़कियां नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। इसके अलावा एग्जाम की तैयारी में स्टूडेंटस को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए बोर्ड ऑनलाइन ट्यूटर भी उपलब्ध कराएगा। यह व्यवस्था भी फ्री होगी। इसके लिए सीबीसीएसई देशभर से अलग-अलग टीचर्स का चयन करेगी।

--------------------

सीबीएसई का यह प्रोजेक्ट लड़कियों के लिए काफी बेहतर है। इससे लड़कियों को काफी मदद मिलेगी।

चंद्रलेखा जैन, प्रिंसिपल, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल

ग‌र्ल्स के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट काफी हेल्पफुल होते हैं। सीबीएसई की यह पहल भी बहुत अच्छी है।

निधि मलिक, प्रिंसिपल, सेंट जेवियर ग‌र्ल्स स्कूल

लड़कियों को इससे काफी मदद मिलेगी। इससे लड़कियों की इंजीनियरिंग में रुचि पैदा होगी।

डॉ। अल्पना शर्मा, प्रिंसिपल, डीएवी स्कूल