- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सेफ सिटी के तहत पुलिस ने भेजी अपनी रिपोर्ट
- पिंक बूथ व गश्त के प्वाइंट को किया गया चिन्हित
- महिला सुरक्षा को लेकर स्ट्रीट लाइट व वाइन शॉप की भी संबंधित विभागों को भेजी रिपोर्ट
mayank.srivastava@inext.co.in
LUCKNOW : महिला सुरक्षा को लेकर अब बात जुबानी नहीं कही जाएगी। इसको लेकर लखनऊ पुलिस ने खाका खींच दिया है। इसे स्मार्ट सिटी के तहत सेफ सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए पुलिस ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट सेफ सिटी प्रोजेक्ट सेल को भेजी जा रही है। इसके तहत महिला सुरक्षा को लेकर न केवल पिंक बूथ बल्कि उन प्वाइंट को भी चिन्हित किया गया, जहां सिस्टम की लापरवाही के चलते बेटियों की सुरक्षा को लेकर खतरा है। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करेंगे। फिर चाहे वह स्ट्रीट लाइट की समस्या हो या फिर स्कूल कॉलेज के आस-पास वाइन शॉप को शिफ्ट करने की प्रक्रिया हो।
फैक्ट फाइल
बनेंगे पिंक बूथ
- 9 पिंक बूथ हजरतगंज सर्किल के तीन थानों में
- थाने वार
चारों सर्किल में मांगी गई थी रिपोर्ट
लखनऊ पुलिस ने शहर के चारों सर्किल पूर्वी, पश्चिम, टीजी व नार्थ के सभी थानों से रिपोर्ट तैयार कराई है। इन रिपोर्ट को सीओ सर्किल के अनुसार बांटा गया था। पिंक बूथ के लिए थानेवार स्थानों को चिन्हित किया गया। यहीं नहीं इस थाना क्षेत्र में गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, मार्केट हर वह स्थान जहां महिलाओं का आना जाना होता है, वहां की स्ट्रीट लाइट खराब होने की रिपोर्ट भी तैयार की गई है। रिपोर्ट को नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग को भेजा जाएगा ताकि इस स्थानों में उजाला हो सके।
इन स्थानों में बनाए जाएंगे पिंक बूथ
1. हजरतगंज सर्किल के तीन थाना क्षेत्र में 9 पिंक बूथ
हजरतगंज थाना
- लाल बाग चौराहा
- मेट्रो स्टेशन हजरतगंज
- नेशनल पीजी कॉलेज
- परिवर्तन चौराहा
- नरही तिराहा
हुसैनगंज थाना
- महाराणा प्रताप चौराहा
- उदयगंज तिराहा नई बस्ती
गौतमपल्ली थाना
- कैबिनेटगंज चौराहा
- बंदरिया बाग चौराहा
2. कृष्णानगर सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 9 पिंक बूथ
कृष्णानगर थाना
- बाराबिरवा चौराहा
- पराग चौराहा
- सहसोवीर मंदिर
सरोजनीनगर थाना
- हैडिल पुलिया के पास गौरी बाजार
- शनिदेव मंदिर के पास टीपी नगर
- मुल्लाहीखेड़ा
बंथरा थाना
- जुनाबगंज चौराहा के पास
- लालाराम स्कूल
- हरौनी कस्बा हरौनी
3. आलमबाग सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 7 पिंक बूथ
आलमबाग थाना
- बस अड्डा आलमबाग
- मवैया चौराहा
- चंदन नगर चौराहा
मानकनगर थाना
- अवध चौराहा
- लंगड़ा फाटक चौराहा
पारा थाना
- पुराने थाने के सामने
- बुद्धेश्वर चौराहा
4. कैंट सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 10 पिंक बूथ
थाना कैंट
- एसएन पेट्रोल पंप सदर मार्केट
- अर्जुनगंज कस्बा
- बेस हॉस्पिटल कैंट
थाना आशियाना
- औरंगाबाद शहीद पथ के बगल में
- बंगला बाजार चौकी के पास
- पकरी पुल आशियाना
पीजीआई थाना
- साउथ सिटी चौकी के पास
- सुशांत गोल्फ सिटी के पास
- तेलीबाग चौराहा
- अंसल चौकी के पास पीजीआई
5. गोमती नगर सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 11 पिंक बूथ
गोमती नगर थाना
- विकास खंड से ग्वारी चौराहा पर
- लोहिया चौराहा
- हुसाडि़या चौराहा
- पत्रकारपुरम् चौराहा
- जनेश्वर मिश्र पार्क
- 1090 चौराहा
6. अलीगंज सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 9 पिंक बूथ
थाना अलीगंज
- अल्कापुरी तिराहा सेक्टर ई
- गोयल चौराहा
- कपूरथला चौराहा
थाना मडि़यांव
- केशव नगर
- घैला चौराहा
- इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
- जुड़वा मंदिर फैजुल्लागंज
थाना जानकीपुरम
- सहारा स्टेट जानकीपुरम
- भावनी बाजार चौराहा
थाना विभूतिखंड
- मिनी स्टेडियम
- वैभव खंड, पीपल चौराहा
थाना चिनहट
- कमता तिहारे पर
- मटियारी तिराहा
- काशीराम कॉलोनी
7. महानगर सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 8 पिंक बूथ
थाना महानगर
- माउंट कार्मल स्कूल चौराहा
- डंडईया रहीम नगर चौराहा
- आर्यकन्या स्कूल न्यू हैदराबाद
थाना हसनगंज
- कैलाश छात्रावास के पास
- शिया कॉलेज खदरा
- चौराहा नंबर-8
थाना विकास नगर
- मामा चौराहा विकास नगर
- सब्जी मंडी विकास नगर
8. गाजीपुर सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 8 पिंक बूथ
थाना गाजीपुर
- भूतनाथ मेट्रो स्टेशन
- मुंशी पुलिया चौराहा
- पॉलीटेक्निक चौराहा
- सेक्टर 8 चौराहा इस्माइलगंज
थाना इंदिरा नगर
- खुर्रमनगर चौराहा
- शिवाजीपुरम
- सक्सेना इंटर कॉलेज तकरोही
थाना गुंडबा
- मैकाले चौराहा मोहम्मदपुर खत्री
- इंट्रीगल यूनिवर्सिटी गढ़ी क्षेत्र
- सेंट मैरी चौराहा सेक्टर-एच
9. कैसरबाग सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 7 पिंक बूथ
थाना कैसरबाग
- एमा थॉमसन स्कूल
- लालबाग गर्ल्स कॉलेज
- कैसरबाग बस स्टैंड
थाना अमीनाबाद
- सेंट टर सा स्कूल अमीनाबाद
- महिला कॉलेज अमीनाबाद
थाना नाका
- चारबाग रेलवे व मेट्रो स्टेशन
- राजेंद्र नगर मोड़
10. चौक सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 9 पिंक बूथ
थाना चौक
- नख्खास तिराहा
- मेडिकल कॉलेज चौराहा
- अकबरी गेटट
थाना ठाकुरगंज
- तहसीनगंज तिराहा
- ऐरा मेडिकल कॉलेज के पास
- बालागंज चौराहा
- घंटाघर सतखंडा
थाना वजीरगंज
- डालीगंज पुल
- सिटी स्टेशन
11. बाजार खाला सर्किल में तीन थाना क्षेत्र में 11 पिंक बूथ
थाना बाजार खाला
- ऐशबाग रेलवे स्टेशन
- ऐशबाग रामलीला पार्क
- एवरेडी तिराहा मिल एरिया
- टिकैतराय तालाब टिकैतगंज
थाना सआदतगंज
- वजीरबाग कस्बा सआदतगंज
- कश्मीरी मोहल्ला चौकी
- पाना दरीबा चौराहा
- चौपटिया चौकी
थाना तालकटोरा
- ई ब्लॉक मार्केट तालकटोरा
- पानी की टंकी एफ ब्लॉक
- एमआईएम चौराहा सी ब्लॉक
नोट- टीजी के वे मोहल्ले जहां महिलाओं का आना जाना है, लेकिन अंधेरा होने के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है
महानगर क्षेत्र के तीन एरिया में
(यह खराब है स्ट्रीट लाइट)
माउंट कार्मल स्कूल, लोयला गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज
हसनगंज क्षेत्र 36 स्थानों में
(यहां खराब है स्ट्रीट लाइट)
बब्लू वाली गली, मुंशीगंज, रेलवे स्टेशन रोड, लाहौरगंज, मोहन मीकिंग ढाल रोड, मौसभगंज, नजीरगंज, मोहन मीकिन रोड, गुडि़यनपुरवा, टीजी हॉस्टल, पुरानी बांस मंडी, बाल्मीकि कॉलोनी, जलीलिया मदरसा रोड, पक्का पुल से बंधा रोड रेल पटरी के किनारे, शरनदास मंदिर से विवेकानंद की तरफ जाने वाले मार्ग, छाया आर्किड के बगल से जेसी गेस्ट हाउस की तरफ जाने वाले मार्ग, ठंडी पार्क, ठंडी पार्क चौराहा, महिला छात्रावास बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, रामाधीन सिंह गर्ल्स कॉलेज, राष्ट्रीय महिला विद्यालय, गोला गोकरन नाथ रोड़
यहां भी खराब है स्ट्रीट लाइट
- विकासनगर के 9 स्थानों पर खर
- अलीगंज के 5 स्थानों पर
- मडि़यांव के 17 स्थानों पर
- जानकीपुरम के 7 स्थानों पर
- गाजीपुर के 9 स्थानों पर
- गुडंबा के 5 स्थानों पर
- इंदिरानगर में कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब नहीं है
पूर्वी सर्किल के वह मोहल्ले जहां महिलाओं का आना जाना है, लेकिन अंधेरा होने के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है
- हजरतगंज क्षेत्र के 21 स्थानों पर
- हुसैनगंज क्षेत्र के 4 स्थानों पर
- गौतमपल्ली क्षेत्र के 3 स्थानों पर
- आलमबाग क्षेत्र के 6 स्थानों पर
- मानक नगर क्षेत्र के 4 स्थानों पर
- पारा क्षेत्र के 3 स्थानों पर
- कृष्णानगर क्षेत्र के 10 स्थानों पर
- सरोजनी नगर क्षेत्र के 8 स्थानों पर
- बंथरा इलाके 2 स्थानों पर
पश्चिम सर्किल के वह मोहल्ले जहां महिलाओं का आना जाना है, लेकिन अंधेरा होने के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है
- बाजारखाला इलाके में 11 स्थानों पर
- तालकटोरा के 7 स्थानों पर
- सआदतगंज के 8 स्थानों पर
- कैसरबाग के 12 स्थानों पर
- नाका के 13 स्थानों पर
- अमीनाबाद के 14 स्थानों पर
- चौक के 11 स्थानों पर
- वजीरगंज के 13 स्थानों पर
- ठाकुरगंज के 8 स्थानों पर
महिला कॉलेज व हॉस्पिटल के आस-पास शराब ठेके व मॉडल शॉप
- पारा इलाके में एसबीएन इंटर कॉलेज के पास
- पारा इलाके के अल्फा बीटा गामा कोचिंग सेंटर के पास
- हजरतगंज इलाके के श्रीराम टॉवर पास नरही चौकी मोड़
- कैसरबाग के इस्लामिया डिग्री कॉलेज के पास
- कैसरबाग के गुरुनानक डिग्री कॉलेज
- कैसरबाग के नवयुग रेडिएशन स्कूल
- अमीनाबाद विधांत हिंदू इंटर कॉलेज के सामने लाटूश रोड
- तालकटोरा के सेंटर पब्लिक स्कूल ई ब्लॉक
- सआदतगंज के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज
- ठाकुरगंज के सेंट जोजफ इंटर कॉलेज हरदोई रोड
- वजीरगंज के छोटी जुबली गर्ल्स इंटर कॉलेज पबीबुल्लाह रोड
- वजीरगंज के लाल बहादुर शास्त्री माध्यमिक विद्यालय सुभाष मार्ग बिरहाना
- वजीरगंज के गर्ल्स जुबली कॉलेज शाहमीना रोड केजीएमयू महिला हॉस्टल कंवेशन सेंटर
- बाजारखाला (शून्य)
- चौक (शून्य)