- चोरमा नाले में डूब गई थीं चार लड़कियां, तीन की हुई मौत

- बहादुर महिला ने पानी में कूदकर बचा ली थी एक की जान

GORAKHPUR: सहजनवां के चोरमा नाला में सेरखी निकालने के दौरान डूबी तीसरी लड़की की डेड बॉडी ख्फ् घंटे के बाद बरामद हुई। शुक्रवार की सुबह पहुंची एनडीआरएफ टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद डेड बॉडी को रिकवर किया। नाले में डूबी चार लड़कियों में एक को महिला ने जिंदा बचा लिया था। तीन की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को दो सगी बहनों की डेड बॉडी निकाली गई थी।

तीन की मौत, एक को महिला ने बचाया

गुरुवार की दोपहर चार लड़कियां चोरमा नाला के पास पानी में सेरखी निकालने पहुंचीं। गहरे पानी में जाने से चारों डूबने लगीं। उनके शोर मचाने पर नाला के पास कुछ दूरी पर घास काट रही महिला पार्वती ने साड़ी फेंककर एक को बचा लिया। जबकि तीन अन्य पानी में समा गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि दो सगी बहनें क्9 वर्षीय नीलम, क्8 वर्षीय सरोज और क्भ् वर्षीय पिंकी पानी में ही लापता हो गई थीं। गुरुवार की शाम नीलम और सरोज की डेड बॉडी रिकवर हुई। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका ने एनडीआरएफ को बुलाने की मांग की। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ के जवान पहुंचे। पांच घंटे की तलाश के बाद प्रियंका की डेड बॉडी बरामद कर ली।

बॉक्स

तिवारीपुर में लापता बच्चों का नहीं लगा सुराग

डोमिनगढ़ में रोहिन नदी में नहाने के दौरान लापता हुए किशोरों का पता नहीं चल सका है। मंगलवार को एक ही मोहल्ले के तीन बच्चे नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से दो किशोर बह गए। तीसरे ने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी। तिवारीपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई। तीन दिनों तक परिजन और पुलिस उनकी तलाश करती रही लेकिन पता नहीं चल पाया। लोगों का कहना है कि करीब दो सौ फीट गहरे कुंड में हर साल कोई न कोई समा जाता है। 70 फिट तक पुलिस ने भी तलाश कराई। फिर भी किशोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

वर्जन

नदी में डूबे किशोरों की तीन दिनों तक तलाश कराई गई है। उनके परिजन भी साथ थे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

- सत्य प्रकाश सिंह, एसओ, तिवारीपुर