कर्नलगंज पुलिस फरार आरोपियों को नहंी कर पा रही गिरफ्तार

ALLAHABAD: आग में गंभीर रूप से झुलसे सेल्समैन रूपचंद्र उर्फ गोलू की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में नामजद आरोपी अभी कर्नलगंज पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

मिट्टी तेल डाल लगाई थी आग

रविवार रात पानी भरने के विवाद में गोलू पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई गई थी। इससे गंभीर रूप से झुलसे गोलू को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोलू की पत्‍‌नी तनु ने जेठानी के बेटे मन्नू, मन्नू की मां, डीके व सलीम के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई थी।

किया था थाने का घेराव

पीडि़त परिवार के लोगों ने गुरुवार को कर्नलगंज थाने का घेराव करते हुए प्रर्दशन किया था। कर्नलगंज सीओ आलोक मिश्रा का कहना है कि अभियुक्त घर छोड़कर फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गायब चेक से निकाला पैसा

अतरसुइया थाने में शाहगंज निवासी मुहर्रम अली, नूरबानो व सोनम निशा के खिलाफ फर्जीवाड़ा की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एफआईआर अतरसुइया निवासी कारोबारी सैय्यद जव्वाद हुसैन ने दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सैय्यद का एक फर्म है। उसका पार्टनर मुहर्रम भी है। सैय्यद के आंध्रा बैंक का चेक गायब हो गया था। इस पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ दिन बाद उन्होंने तहरीर दी कि कूटरचित हस्ताक्षर कर खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिया गया। मामले की विवेचना की जा रही है।

महिला की चेन लूटी

बदमाशों ने कचहरी टेंपो स्टैंड पर गुरुवार दोपहर विभा यादव पत्‍‌नी अजय के गले में झपट्टा मारकर चेन उड़ा दी। छोटा बघाड़ा निवासी विभा किसी काम से कचहरी की तरफ आई थीं। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर लुटेरों की तलाश कर रही है।