सीहॉकवीले (एपी)। कंबोडिया के प्रेय सिहानक प्रांत में शनिवार को एक सात मंजिला इमारत के ढहने से 24 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह  6.30 बजे तक, मलबे के नीचे 24 लोग मृत पाए गए और 24 अन्य घायल हो गए। ढहने वाली बिल्डिंग अभी पूरी तरह से बनी नहीं थी, उसमें काम चालू था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान को अब समाप्त कर दिया गया है, सभी लोगों को निकाल लिया गया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने भी रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। प्रियेह सिहानक के प्रांतीय गवर्नर यूं मिन ने मीडिया को बताया कि यह माना जा रहा है कि शनिवार की सुबह इमारत ढहने के दौरान उसमें 40 से 50 मजदूर सो रहे थे।     

कंबोडिया में सात मंजिला इमारत गिरने से अब तक 24 लोगों की मौत,कई घायलचीन के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

लैंड मैनेजमेंट, शहरी नियोजन और निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता सेंग लोथ ने कहा कि बिल्डिंग का निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था। उन्होंने कहा, 'यह एक बिना लाइसेंस वाला प्रोजेक्ट था और प्रांतीय अधिकारियों ने चीन के डेवलपर को दो बार चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।' इस मामले में पूछताछ करने के लिए तीन चीनी नागरिकों और एक कंबोडियन लैंडओनर को हिरासत में लिया गया है। कंबोडिया में चीन के दूतावास ने अपनी संवेदना व्यक्त की है और इमारत ढहने में तीन चीनी नागरिकों की भूमिका को लेकर चल रहे 'गहन जांच' का समर्थन भी किया है।

कंबोडिया में सात मंजिला इमारत गिरने से अब तक 24 लोगों की मौत,कई घायल

International News inextlive from World News Desk