नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मंगलवार को कहा कि दीप सिद्धू को 26 जनवरी हिंसा के आरोप में शामिल किया गया है। जांच में गणतंत्र दिवस हिंसा की जांच तीन स्तर पर लोकल पुलिस, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच शामिल थी। दिल्ली के लाल किले पर 26 जनवरी हिंसा की एफआईआर में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्का सदाना के नाम शामिल हैं।

दीप सिद्धू मुख्य अभियुक्त

दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि सिद्धू इस घटना में शामिल था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमीशनर, क्राइम ने कहा कि कुछ लोगों ने 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा फहराया था। इनमें से कुछ लोगों की पहचान हो चुकी थी। इसमें दीप सिद्धू मुख्य अभियुक्त था। रिपब्लिक डे पर प्रदर्शनकारियों ने पहले से तय रूट का पालन नहीं किया था। दिल्ली में घुसने के लिए इन्होंने बैरियर तोड़ दिए।

26 नवंबर से कर रहे हैं प्रदर्शन

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई। इन्होंने राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सभी प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए और उन्होंने वहां अपने झंडे फहराए। 26 नवंबर से किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

तीनों कृषि कानूनों का विरोध

किसान 3 नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। ये कानून हैं फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड काॅमर्स (प्रमोशन एंड फैसिलेशन) एक्ट, 2020, द फार्मर्स एंपावरमेंट एंड प्रोटेक्शन एग्रीमेंट ऑन प्राइज अस्योरेंस एंड फार्म सर्विसेज एक्ट 2020 और एसेंशियल कमोडिटीज (अमेंडमेंट) एक्ट, 2020।

National News inextlive from India News Desk