रणवीर और दीपिका इस दिन करेंगे शादी
features@inext.co.in
KANPUR : बॉलीवुड में साल 2018 शादियों के साल के लिए जाना जाएगा। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद पिछले दिनों ऐसी भी खबरें सामने आई कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावे किए गए कि अपनी शादी रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। वहीं इस प्यार में एक विलेन के सामने आने की खबरे हैं और ये विलेन कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर कपूर हैं।
दीपिका और रणवीर सिंह इस दिन करने जा रहे हैं शादी,ये शख्स बीच में बन सकता है विलेन
कौन है दीपिका के प्यार का विलेन
डेक्कन क्रोनिकल ने दीपिका के दोस्त के हवाले से लिखा है कि दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर कपूर की वजह से रणवीर सिंह से शादी नहीं कर पा रही हैं। अब आप यही सोच रहे हैं न कि दीपिका और रणवीर सिंह के बीच रणवीर कपूर क्या कर रहे हैं तो आपको बता दें रणवीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका अब किसी से भी कमिटमेंट करने से डरने लगी हैं। रणवीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका बुरी तरह से टूट गई थी और अब वह अपनी शादी को लेकर काफी सोच विचार कर रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक समय में दीपिका
अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।


रणवीर दीपिका पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते
ब्रेकअप से रणवीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। अब एक बार फिर से दीपिका इसी डर की वजह से कमिट करने से डर रही हैं। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक्साइटमेंट जरूर है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर प्यार भरा कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।



तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk