कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Deepika Padukone Maternity Gown Auction: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। रिसेंटली एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की। जिसे देखने के बाद हर कोई उनका और उनकी ड्रेस का दिवाना हो गया। दरअसल, रिसेंटली दीपिका मुंबई में अपने 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आर्गनाइज एक ग्रैंड इवेंट का हिस्सा बनी थी। जिसके लिए उन्होंने एक खूबसूरत येलो कलर का मेटरनिटी गाउन पहना था। इस गाउन में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

Courtesy - Instagram/@deepikapadukone

कितने में और कहां बिका गाउन?
इस गाउन में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं उनके चेहरे पर एक अलग ग्लो भी देखने को मिल रहा था। इसी बीच एक खबर सामने आई कि दीपिका ने अपने इस गाउन को एक आक्शन में बेच दिया है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए ड्रेस को खरीदने का लिंक शेयर किया। जहां पर उसकी कीमत 34 हजार रुपये थी। इस स्टोरी को शेयर करने के महज एक घंटे बाद ही एक्ट्रेस ने दूसरी स्टोरी शेयर करते हुए इस सोल्ड आउट बताया। एक्ट्रेस ने इस आक्शन की इंफॉर्मेशन खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि, "फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है।" यानी की इस आक्शन से आया हुआ पैसा सीधा चैरिटी में जाएगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk