features@inext.co.in  

KANPUR: साल 2018 दीपिका के लिए अच्छे नोट पर समाप्त होता दिखाई दे रहा है। दीपिका ने इसी साल नवंबर में अपने ब्यायफ्रेंड एक्टर रणवीर सिंह से इटली में शादी की है और अब शादी के बाद उनके फॉलोअर्स के नंबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
https://img.inextlive.com/inext/1deep-deep-deep_i_.jpg
फैंस को किया थैंक्स

दरअसल, दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर होने पर अपने फैंस का थैंक्स किया है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह मूनवॉक डांस करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैपशन लिखा है, 3 करोड़ पर मूनवाकिंग, इस प्यार के लिए थैंक्स।


लौट आईं हैं काम पर

बता दें कि वह अब वापस अपने काम पर लौट आई हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर बताया कि वे विक्रांत मैसी के साथ मेघना गुलजार के डायरेक्शन में फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म 'छपाक' कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की स्टोरी पर बेस्ड है।

कपिल-गिन्नी रिसेप्शन: दीपिका-रणवीर दिखे कोजी होते, ये बाॅलीवुड सेलेब्स भी नजर आए अनोखे अंदाज में

शादी के महीने भर बाद ही रणवीर सिंह ने किया खुलासा, बताया कब बनेंगे वो और दीपिका माता-पिता

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk