मुंबई (आईएएनएस)। कोरोना संकट के बीच देश में लगाए गए लाॅकडाउन के चलते ज्यादातर सेलेब्रिटीज के पास घर में बंद रहने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। इसी वजह से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी घर पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर समय काट रही। बीते दिनों एक्ट्रेस ने कई फोटोज और वीडियो पोस्ट किए। मगर गुरुवार को दीपिका ने कांस का एक पुराना वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोर ली। वैसे तो यह वीडियो दीपिका का है मगर उनके वीडियो से ज्यादा चर्चा एक्टर कार्तिक आर्यन के कमेंट को लेकर है।


दीपिका का थ्रोबैक वीडियो
दीपिका के इस वीडियो में आप देखेंगे कि कांस महोत्सव में जाने से पहले दीपिका कैसे तैयार होती है। वह बाॅथरूम से बाहर निकलकर तैयार होने के बजाए डांस करने लगती हैं। इस दौरान वहां मौजूद कई लोग हंसने लगते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'ग्रीन रूम शेननिंग्स' इधर दीपिका का यह पोस्ट करना था कि एक्टर कार्तिक आर्यन ने दीपिका से शेननिंग्स का मतलब पूछ लिया। आर्यन का कमेंट देख दीपिका भी कहां चुप बैठने वाली थी। उन्होंने भी कार्तिक को बड़ा मजेदार जवाब दिया। दीपिका ने उस शब्द का मतलब बताते हुए लिखा, 'अजीबोगरीब हरकतें और कुछ मजेदार चीजें करना, शैतानी (जैसा कई बार आप करते हो)'।

शेयर किया था बूमरैंग वीडियो
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो भी कुछ दिनों पहले पोस्ट किया था। जिसमें वो अपने हसबैंड रणवीर के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जहां रणवीर ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं दीपिका ने व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है। वीडियो के साथ दीपिका ने कैप्शन दिया है दुनिया का सबसे खुशी भरा प्यारा चेहरा। ये वीडियो तेजी से दोनों के फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk