दीपिका को रणवीर में पसंद हैं ये बातें

दीपिका और रणवीर सिंह को अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। रणवीर और दीपिका की इस केमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। इसलिए अब दोनों के फैंस उनकी शादी की तारीख पक्की होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका का मानना है कि रणवीर दुनिया के सबसे अलग लड़के हैं। दीपिका को रणवीर में सबसे अच्छा लगता है उनका रोना। वो और लड़कों की तरह रोने से नहीं कतराते बल्कि वो असली मर्द की तरह दुखी होने पर रो कर अपना दर्द दिखाते हैं। दीपिका का कहना है कि वो काफी अच्छे इंसान हैं, दयालु हैं और प्यारे हैं। वो जो हैं वो रियल हैं, इमोशनल हैं और सेंसिटिव हैं और फेक तो बिल्कुल भी नहीं हैं। दीपिका ने बताया रणबीर सब कुछ अच्छा है पर अगर मुझे उनके बारे में कुछ सुनना सबसे बोरिंग लगता है तो वो है कि वो काफी एनर्जेटिक हैं, हर कोई यही कहता रहता है।

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

रणवीर और दीपिका की शादी

कुछ समय पहले तक दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की बातों ने खबरों के बाजार को गर्म कर दिया था। उस समय कहा जा रहा था कि दोनों ने अपने पैरेंट्स से शादी की बात की और अपने पैरेंट्स के कहने पर साल भर में ही शादी कर लेंगे। कहा जा रहा था कि दोनों परिवार मिल कर शादी की तारीख निकलवा रहे हैं। दोनों एक दूसरे की फैमली के साथ डिनर पर भी गए। कहा जा रहा था कि दोनों के माता पिता ने मिल कर सितंबर और दिसंबर में चार तारीखें शादी के लिए तय की हैं। खबर है कि बॉलीवुड का ये पसंदीदा कपल विदेश में डेस्टीनेशन वेडिंग प्लान कर रहा है।  

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

कुछ समय तक लगा हो गई सगाई

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन जनवरी में होता है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों श्रीलंका पहुंचे थे। वहां दोनों ने छुट्टियां बिताईं और फिर जब वापस आए तो खबरों के अनुसार दोनों ने सगाई कर ली थी। उसके बाद तो मीडिया में दोनों की शादी को लेकर लोगो को गॉसिप का नया मुद्दा मिल गया। दोनों ने एक दूसरे को लेकर हालांकि न तो शादी न ही सगाई पर अब तक कुछ बोला है। कहा जा रहा था कि इनकी शादी क्लोज्ड अफेयर होगी। शादी में कोई भी शामिल नहीं होगा सिर्फ फैमली और कुछ खास दोस्तों को छोड़ कर।

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

यह बॉलीवुड की भाई नहीं 6 सेलिब्रिटी बहनें हैं जिनका रिश्ता चट्टान की तरह मजबूत दिखता है

करण जौहर का बड़ा खुलासा, रणवीर-दीपिका का हो सकता है ब्रेकअप?

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk