नई दिल्ली (एएनआई/आईएएनएस)। Delhi Election Result 2020 देश की राजधानी दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती होने लगी है। वहीं मतगणना शुरू होने के थोड़ी देर बाद रूझान आना शुरू हो जाएंगे। दिल्ली में सबसे पहले पोस्टल बैलेट फिर उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह के मुताबिक मतगणना के लिए राज्य में 21 सेंटर बनाए गए हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्र छावनी में तब्दील कर दिए गए हैं। मतगणना केंद्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान, राष्ट्रपति ने भी डाला वोट

जानें किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाता मतदान 62 प्रतिशत हुआ। हालांकि यहां मतदान की रफ्तार पहले तो थोड़ी धीमी रही लेकिन दोपहर बाद तक उसने गति पकड़ ली थी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं बीते विधानसभा चुनावों से कम है। सबसे अधिक मतदान बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 71.6 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदाता मतदान दिल्ली छावनी में मतदान हुआ।यहां 45.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

दिल्ली में तीसरी बार बन सकती है AAP की सरकार, BJP करेगी बेहतर

एग्जिट पोल के मुताबिक जानें किसे कितनी सीटें

एग्जिट पोल इंडिया टीवी - आईपीओएसओएस एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 44 सीटें, बीजेपी को 26 सीटें, कांग्रेस को 0 सीट और अन्य को 0 सीट। न्यूज एक्स - पोलस्टार्ट एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 50-56 सीटें, बीजेपी को 10-14 सीटें, कांग्रेस को 0 सीट और अन्य को 0 सीट। एबीपी - सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 49-63 सीटें, बीजेपी को 5-19 सीटें, कांग्रेस को 0-4 सीट और अन्य को 0 सीट। न्यूज 24 - जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 55 सीटें, बीजेपी को 15 सीटें, कांग्रेस को 0 सीट और अन्य को 0 सीट।

मनोज तिवारी ने कहा एग्जिट पोल होगें फेल, चेतन भगत ने बताया पारी की हार

जानें किस सीट पर काैन सा दिग्गज उतरा है

दिल्ली में इस बार मुकाबला काफी रोमांचक है। यहां पर नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल उतरे हैं। यहां पर इनको भाजपा की ओर से प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव टक्कर दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल पर दांव लगाया है। वहीं माॅडल टाउन सीट पर दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा और आप की ओर अखिलेश पति त्रिपाठी के बीच टक्कर हो रही है। वहीं हरिनगर सीट पर भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उतरे हैं।

तय हो गया नई दिल्‍ली सीट पर बीजेपी की ओर से सुनील यादव ही लड़ेंगे केजरीवाल के खिलाफ चुनाव

70 सीटों में किस पार्टी ने उतारे कितने उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर 672 उम्मीदवार उतरे हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दिल्ली में 2,689 स्थानों पर 13,750 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कुल 1,47,86,382 मतदाता हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 2,32,815 शामिल हैं। 1.47 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 81,05,236 मेल वोटर, 66,80,277 फीमेल वोटर, 11,608 सर्विस वोटर, 869 थर्ड जेंडर वाेटर और 2,04,830 सीनियर सिटीजन वोटर (80 वर्ष और उससे अधिक) ) शामिल हैं।

कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट पर पहले एफआईआर अब 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक

प्रचार के दाैरान विवाद पर चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के दाैरान काफी विवाद भी सामने आए हैं। चुनाव आयोग भी एक्शन मोड में रहा। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा अपने भारत बनाम पाकिस्तान वाले ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे रहें। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। कांग्रेस की शिकायत पर बीजेपी को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के लिए नोटिस जारी हुआ था। दिल्‍ली की एक चुनावी सभा में भड़काउ भाषण को लेकर चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी नोटिस जारी किया है। बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के बयान को लेकर भी विवाद हुआ था।