नई दिल्ली (एएनआई)। चार दिन तक चलने वाला छठ पूजा महापर्व आज सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दाैरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद परवेश वर्मा सोमवार को छठ पूजा मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ के पास यमुना घाट पहुंचे। इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने विशेष स्थलों पर छठ पूजा समारोह की अनुमति दी थी, जबकि यमुना जी के घाटों पर रोक लगा दी थी। मीडिया से बात करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, आज पूजा शुरू हो गई है, मैं यहां छठ पूजा शुरू करने आया हूं ताकि सभी पूर्वांचल भाई-बहन त्योहार मना सकें। मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था और अब वह उन्हें अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में अब हम यहां घाट बनाएंगे और 10 नवंबर को जश्न मनाएंगे।

मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था
भाजपा सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि उन्हें उन लोगों की चिंता नहीं है जिन्होंने उन्हें वोट दिया, बल्कि वह पंजाब चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था और अब वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस साल, त्योहार 8 नवंबर से 'नहाय खाय' अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है और 11 नवंबर को भक्तों द्वारा 'उषा अर्घ्य' (उगते सूरज की प्रार्थना) करने के साथ संपन्न होगा। मुख्य उत्सव 10 नवंबर को है जब भक्त सूर्य भगवान को विधिवत 'अर्घ' अर्पित किया जाएगा।

National News inextlive from India News Desk