- आप नेता आशीष खेतान ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, सात दिसम्बर को बेनियाबाग में होगी जनसभा

- मोदी पर लगाया आठ लाख करोड़ घोटाले का आरोप

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल बनारस आकर नोटबंदी मामले में पीएम मोदी की पोल खोलेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान ने दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि 500 और 1000 के नोट बंद कर आठ लाख करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। बहुत से नोट बदल दिए गए हैं। 7000 करोड़ के नोट बदलने हैं। हालत यह है कि बैंकों में नोट आते ही सबसे पहले भाजपा के लोगों के नोट बदले जाते हैं और बाकी लोगों को लौटा दिया जाता है।

कई जगह करेंगे कार्यक्रम

खेतान नोट घोटाले के बारे में बताने के लिए मंगलवार को भेलूपुर स्थित एक होटल पहुंचे। मीडिया को बताया कि मोदी के घोटाले को देश भर में उजागर करने के लिए आप नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निकल चुके हैं। वह एक दिसंबर को मेरठ में, सात को वाराणसी के बेनियाबाग मैदान में और 18 को लखनऊ में सभा कर जनता को हकीकत बताएंगे। मोदी पर लगाए गए आरोपों के समर्थन में खेतान ने आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति, बैंक द्वारा सात हजार करोड़ के कर्ज माफ करने आदि बातों का उल्लेख किया। कहा कि नोटबंदी का सपा नेता अमर सिंह, राकांपा नेता शरद पवार जैसे लोग समर्थन कर रहे हैं। नोटबंदी से कारोबार ठप है, लोग बेरोजगार हो रहे हैं। देश मंदी की ओर बढ़ रहा है। स्थिति आर्थिक आपातकाल जैसी है। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विधायक नरेश यादव, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, सुधीर भारद्वाज पूर्वाचल संयोजक संजीव सिंह और प्रवक्ता मुकेश सिंह, राजेश यादव, अनुराग, रंजूबाला सिंह, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे।