नई दिल्ली (आईएएनएस)। Shraddha Murder Case : दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मंगलवार को महरौली हत्याकांड में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की गला दबाकर हत्या करने और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय किए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोप तय किया। बीते साल 26 साल की श्रद्धा की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने पिछले साल मई में दिल्ली के महरौली में उनके घर में हत्या कर दी थी। उसकी हत्या करने के बाद, आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया।

दो बहनों के शव शॉल से बांधकर टांगे गए
लखीमपुर में सितंबर 2022 में यौन हिंसा के एक मामले में दो नाबालिग बहनों का दुष्कर्म हुआ और उनके शव शॉल से पेड़ में लटके पाए गए। इस घटना ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस ने एक पड़ोसी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम जांच से पुष्टि हुई है कि दोनों बहनों के साथ जबरदस्त हैवानियत की गयी थी। उन्हें गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया गया था और फिर उनकी मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। उन्हें पेड़ से लटकाए जाने से पहले उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

अपहरण के बाद हुयी थी अंकिता की हत्या
बीते साल सितंबर में उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस भी काफी चर्चा में रहा था। इस मर्डर ने भी पूरे देश में सनसनी मचायी थी। पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली 19 साल की अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। 18 सितंबर को अंकिता लापता हो गई। उसके बाद उसका शव बरामद हुआ। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक और भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य का नाम सामने आया था। पुलिस जांच में पता चला था कि उस पर काॅल गर्ल बनने का दबाव था जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। इसके चलते उसका मर्डर कर दिया गया।
shraddha murder case : आरोपी आफताब पर आरोप तय,श्रद्धा वाल्कर ही नहीं ये मर्डर भी हैं दिल दहला देने वाले

56 टुकड़ों में काटकर पकाकर खा लिया
अक्टूबर में केरल के पठानमथिट्टा में दो महिलाओं की उनके लापता होने के 24 घंटे के भीतर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। काले जादू के चक्कर में उनकी मानव बलि दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में शफी नाम के एक एजेंट और एक कपल भगवंत सिंह और लैला को अरेस्ट किया था। हत्यारे कपल एक मसाज थैरेपिस्ट थे। उन्होंने पैसे वाला बनने के लालच में बलि दी। जांच में पता चला कि महिलाओं के ब्रेस्ट तक काट दिए गए थे और खून बहने दिया गया था। इतना ही नहीं हत्यारों ने महिला के शरीर के अंगों को 56 टुकड़ों में काटकर उसे पकाकर खा लिया था।

पैरेंट्स ने हत्या कर ट्रॉली बैग में फेंका शव
बीते साल ही 22 नवंबर को, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक ट्रॉली बैग में एक 21 वर्षीय महिला का शव मिला था और उसके माता-पिता को पुलिस ने ऑनर किलिंग का मामला होने का संदेह करते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में यह पता चला है कि परिवार खुश नहीं था क्योंकि उसने उनकी सहमति के बिना शादी कर ली थी। पुलिस ने कहा कि उसके पिता ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी और उसकी मां ने उसके शरीर को पैक करने और लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी पुलिस ने कहा कि उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

एनर्जी पिल खाकर किया था दुष्कर्म व मर्डर
यूपी के उन्नाव में भी बीते साल एक और दिलदहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां 14 नवंबर को एक 18 वर्षीय लड़की अपने घर पर मृत मिली थी। उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान थे। उसके शरीर पर कुछ कपड़े भी नहीं थे। पुलिस ने एक स्थानीय युवक को दुष्कर्म व हत्या के आरोप में अरेस्ट किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला था कि लड़की के साथ बुरी तरह से हैवानियत की गयी। खून ज्यादा बहने से उसकी माैत हो गयी। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी युवक ने घटना को अंजाम देने से पहले एनर्जी बूस्ट करने वाली दवाएं खायी थीं।

National News inextlive from India News Desk