- दिल्ली रूट पर 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई

- अन्य रूट पर भी जरूरत के हिसाब से बढ़ाए फेरे

Meerut : दिवाली के मद्देनजर रोडवेज ने सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। दिल्ली व बिजनौर रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई हैं। जबकि अन्य रूट्स पर जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही इस बार कर्मचारियों सहित एआरएम स्तर के अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं।

दिल्ली व बिजनौर रूट पर रश ज्यादा

अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली व बिजनौर रूट पर सबसे अधिक रस रहता है। इसलिए दिल्ली रूट पर 25 से 31 अक्टूबर तक 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। साथ बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। साथ ही बिजनौर रूट पर 12 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल

शासनादेश के अनुसार दिवाली पर यात्रियों को बसों की किल्लत से न जूझना पड़े। इसलिए इस बार कर्मचारियों के साथ अधिकारियों की भी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। एआरएम स्तर के अधिकारी रात 10 बजे तक डिपो में रहकर जरूरी रूट पर अतिरिक्त बसें और बसों के फेरे बढ़वाने की व्यवस्था स्वंय देखेंगे।

दिवाली के अवसर पर ज्यादातर लोग अपने घरों के लिए चलते हैं। जिसके चलते बसों में रश हो जाता है। इसलिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

-मनोज पुंडीर, एआरएम