- बिगड़ी शहर की यातायात व्यवस्था

VARANASI

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर क्भ्भ् होमगार्ड देने की मांग की। शीघ्र होमगार्ड नहीं मिले तो यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाएगा। हर रोज चौराहों और सड़कों पर जाम लग रहा है।

यातायात विभाग के पास ख्70 होमगार्ड है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव व खोदाई के चलते यातायात विभाग ने जिला प्रशासन से और होमगार्डो की मांग की थी। जिला प्रशासन ने ख्00 होमगार्ड यातायात विभाग को उपलब्ध भी कराए थे। जनवरी महीने में बजट का अभाव बताते हुए जिला प्रशासन ने ख्00 होमगार्डो को नहीं देने फरमान जारी कर दिया। अचानक इतनी संख्या में होमगार्डो के कम होने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

होमगार्डो को कम किए जाने और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए यातायात विभाग ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर पूर्ववत होमगार्डो को देने की मांग थी। कोई जवाब नहीं मिलने पर शनिवार को यातायात विभाग ने संशोधन करते हुए क्भ्भ् होमगार्डो की मांग की है।