- कम कीमत में आकर्षक लुक वाली ड्रेस बाजार में

- निश्चित धनराशि की खरीद पर दिए जा रहे गिफ्ट

- सभी प्रमुख बाजारों में देर रात तक खुल रही दुकानें

- डबल कलर वाले लहंगे इस बार खूब बिक रहे

-

- दीपावली के चलते कपड़ा बाजार में दिखने लगी रौनक

LUCKNOW: कहीं लाल रंग का लहंगा बनवाया जा रहा है तो कहीं शेरवानी पसंद की जा रही है। किसी की पसंद कुर्ता-पायजामा है तो कोई लाइटवेट सूट खरीद रहा है। दिवाली को देखते हुए राजधानी के कपड़ा बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। बाजार में कपड़े की काफी बैरायटी मौजूद है। कम कीमत में भी आकर्षक लुक वाली ड्रेस मिल रही है। कपड़ों की खरीदारी पर छूट के साथ-साथ गिफ्ट आइटम भी दिए जा रहे हैं।

देर रात तक हो रही खरीदारी

हजरतगंज हो या आलमबाग, अमीनाबाद हो या भूतनाथ मार्केट सभी जगह कपड़ों की दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि दिवाली पर सर्वाधिक डिमांड लाइट वेट वाले लहंगे और कुर्ता पायजामा की होती है। इस बार चमकीले लहंगे पसंद किए जा रहे हैं, वहीं डबल कलर वाले साधारण लहंगे भी खूब बिक रहे हैं।

इंडियन ड्रेस का जोर

कपड़ा व्यापारियों के अनुसार वेस्टर्न ड्रेसेज के प्रति लोगों का क्रेज कम हुआ है। इंडियन ड्रेसेज की ही डिमांड है। कढ़ाई वाले सूट और साडि़यां लोगों की डिमांड में हैं। कलर में मैटेलिक और मिंट कलर का कॉम्बिनेशन लोगों को रास आ रहा है। सिल्क के कपड़े भी खूब खरीदे जा रहे हैं। रेडीमेड आइटम की तो हमेशा की तरह ही सेल हो रही है।

डिस्काउंट के साथ गिफ्ट भी

कई कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि वे अपने यहां खरीदारी करने वालों को कुछ ना कुछ गिफ्ट दिवाली के लिए जरूर दे रहे हैं। कई दुकानों पर निश्चित धनराशि से अधिक की खरीदारी पर बैग, सूटकेस आदि भी गिफ्ट में दिए जा रहे हैं। इस बार मार्केट में दो से पांच हजार तक के कपड़ों के सेट की ज्यादा मांग है। वहीं बच्चों के कपड़े भी खूब खरीदे जा रहे हैं।

कोट

हमारे यहां हर वर्ग और सभी उम्र के लोगों के लिए कपड़ों की विशाल रेंज उपलब्ध है। महिलाओं में फैंसी और मेटेलिक कलर में सूट और साडि़यां भी मौजूद हैं। ग्राहकों को खरीद पर छूट के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं।

अभिषेक अग्रवाल, ओनर

श्री बालाजी साड़ी

कोट

हम अपने यहां आने वाले ग्राहकों को विशेष आइटम की खरीद पर कुछ ना कुछ उपहार दे रहे हैं। हमारे यहां बच्चों के कपड़ों से लेकर बड़ों तक के कपड़ों की विशाल रेंज है। पारंपरिक परिधानों के साथ लेटेस्ट फैशन के कपड़े भी उपलब्ध हैं।

आयुष मित्तल, ऑनर

बिंदल्स