-डेंगू संदिग्ध मानकर अब तक हो चुका है 3730 का एलाइजा टेस्ट

- अब सहसपुर, डोईवाला और विकासनगर में भी सोर्स रिडक्शन अभियान शुरू

देहरादून

दून में डेंगू की आशंका के चलते अब तक 3730 लोगों का एलाइजा टेस्ट किया जा चुका है, इनमें से 2607 मामले डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 21 टीमें अभियान चलाकर सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया जा रहा है। जो अगस्त के महीने से लगातार जारी है। सीएमओ डॉ। एसके गुप्ता ने बताया कि अब तक यह अभियान सिटी में चलाया जा रहा था, जो अब सहसपुर, डोईवाला और विकासनगर ब्लॉक में भी शुरू किया जा चुका है।

61,252 घरों में लार्वा का सर्वे

स्वास्थ्य महकमा अब भी डेंगू से निपटने को पूरे इंतजाम करने का दावा कर रहा है। डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत अगस्त माह से अवेयर कैंपेन के साथ सोर्स रिडक्शन कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही डेंगू से निपटने को 42 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 141 बेड रिजर्व किए गए हैं। सीएमओ डॉ। एसके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 21 टीमों ने अब तक 61 हजार 252 घरों में लार्वा का सर्वे किया है। इसमें से 3760 घरों में लार्वा पाया गया। जिसे नष्ट किया गया। इसके साथ ही लोगों को मच्छर के लार्वा के बारे में अवेयर भी किया गया। सर्वे के दौरान 7 हजार 550 फीवर पेशेंट भी मिले। जिनका उपचार किया गया। अब तक 36 हेल्थ कैंप लगाए जा चुके हैं। इनमें 3 हजार से ज्यादा बुखार से पीडि़त पेशेंट सामने आये। डेंगू की आशंका के चलते 1165 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए। जिनमें से 181 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

33 डेंगू प्रभावित क्षेत्र

सीएमओ ने बताया कि देहरादून में 5 हॉस्पिटल्स ने एलाइजा टेस्ट की सुविधा दी गई है, इसमें गांधी आई हॉस्पिटल, कोरोनेशन हॉस्पिटल, दून मेडिकल कॉलेज, एसपीएस ऋषिकेश, सीएचसी रायपुर शामिल हैं। अब तक दून के रायपुर, राजपुर, प्रेमनगर, राजपुर, प्रेमनगर, डिफेंस कॉलोनी, सुभाष रोड, जोगीवाला, ऋषिकेश, हाथीबड़कला, पटेलनगर, वाणी विहार समेत 33 डेंगू प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं।

डेंगू नियंत्रण अभियान पर नजर

42- आइसोलेशन वार्ड की संख्या

141- आइसोलेशन वार्ड में उपलब्ध बेड की संख्या

3730- संदिग्ध डेंगू की वजह से बुखार के मामले

2607 -मामले पॉजिटिव

6 -डेंगू के कारण अब तक मौत

61252- घरों में लार्वा का सर्वे किया गया।

3760- घरों में लार्वा मिला

7550- घरों में सर्वे मे दौरान फीवर पेशेंट मिले।

36- हेल्थ कैंप लगाये गये अब तक।

4 -हॉस्पिटल्स में एलाइजा टेस्टिंग की सुविधा।

182- प्लेटलेट्स की यूनिट

-----

डेंगू प्रभावित क्षेत्र- राजपुर, प्रेमनगर, डिफेंस कॉलोनी, सुभाष रोड, जोगीवाला, ऋषिकेश, हाथीबड़कला, पटेलनगर, ईसी रोड, डोईवाला, रेस कोर्स, चन्दननगर, ईश्वर विहार, डालनवाला, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, नालापानी, नेशविला, अजबपुर, एमडीडीए डालनवाला, भगत सिंह कॉलोनी, चुक्खुवाला, लाड़पुर, अधोईवाला, आमवाला, नेहरूग्राम, तपोवन, सहस्रधारा, शांति विहार, वाणी विहार, करनपुर, रायपुर