- निगम के ऑफिसर ने कहा, एक भी ऐसे एरिया की जानकारी नहीं जहां डेंगू है

- डेंगू के केसेज में लगातार वृद्धि, एडमिनिस्ट्रेशन को नहीं है परवाह

PATNA: निगम की फाइल में डेंगू का जिक्र नहीं है, जबकि सिविल सर्जन ऑफिस की ओर से जारी लेटर में डेंगू एक बड़ी प्रॉब्लम बनी हुई है। डेंगू महामारी का रूप ले रहा है। लेकिन निगम को इसकी फिक्र तक नहीं है। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में महामारी का रूप ले चुका डेंगू। बीस दिन के अंदर पूरे शहर को अपनी आगोश में ले चुका है। नतीजा यह हो गया है कि बोरिंग रोड, बोरिंग केनाल रोड, पाटलिपुत्रा, गाय घाट सहित शहर के दर्जनों एरिया में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी नगर निगम की ओर से कोई खास एक्शन नहीं ली जा रही है। हद तो यह हो गई है कि निगम के सीनियर ऑफिसर तक डेंगू के मसले पर चुप हैं। उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है। हां इतना पता है कि फॉगिंग किसी भी वार्ड में वीक में एक बार किया जा रहा है। इस संबंध में एनसीसी सर्किल के एग्जक्यूटिव विशाल आनंद ने बताया कि फॉगिंग मशीन खराब होने के बाद भी जहां संभव है वहां फॉगिंग करवा दी जाती है।

पंद्रह दिन में भी वार्ड में नहीं हो पाती है फॉगिंग

सबसे चौकाने वाली बात है कि निगम के ऑफिसर ने एक सुर में कहा कि उनके पास सिविल सर्जन ऑफिस से ऐसा कोई डक्यूमेंट नहीं आया है। जिसमें यह बताया गया हो कि इस-इस एरिया में फॉगिंग जरूरी है। इन जगहों पर डेंगू का खतरा है। क्योंकि सीमित संसाधन की वजह से हर जगह फॉगिंग करवाना मुश्किल हो रहा है। निगम के ऑफिसर ने इस बात से इनकार किया कि अगर स्पॉट बता दिया जाए तो निगम कर्मी फौरन उस एरिया में फॉगिंग करवा सकते हैं। वहीं सिविल सर्जन ऑफिस की मानें तो उन्होंने इसका लेटर निगम को दिया है। साथ ही हर दिन हर एरिया की जानकारी अखबारों में दी हुई रहती है। इसके बाद भी फॉगिंग नहीं करवायी गयी है।

For your information

- डेंगू वाले एरिया में हर दूसरे दिन फॉगिंग जरूरी है।

- एक वीक में कम से कम तीन बार फागिंग की जानी चाहिए।

- अफेक्टेड एरिया से सटे दूसरे एरिया में भी फौरन फॉगिंग होनी चाहिए।

- नालों में डीडीटी का छिड़काव जरूरी, गमले में पानी न रखें, रखें तो हर दिन बदलें।

पूरे शहर में डेंगू को लेकर त्राहिमाम मचा है। और निगम कर्मी इस बात को लेकर चल रहे हैं कि उन्हें लेटर नहीं मिल पाया है। जबकि निगम को खुद आगे बढ़कर फॉगिंग करवानी चाहिए। जबकि निगम लापरवाही की हद पार कर रही है।

-अफजल इमाम, मेयर