सपा नेता व उसके भाई की हालत बनी है नाजुक

बीमारी से इलाके में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बांधे हाथ

HANDIYA(JNN): हंडिया थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में डेंगू की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। जबकि एक सपा नेता व उनके भाई ही हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में बीमारी के प्रकोप से लोगों में दहशत बनी हुई है।

बाजार से लौटने पर बिगड़ी हालत

हंडिया थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव निवासी कृष्णानन्द त्रिपाठी 50 वर्ष पुत्र तीन दिन पूर्व बाजार गए थे। वहां से लौटकर जब घर आए तो पूरे शरीर में कंपन होने लगा। देखते ही देखते उनकी हालत खराब हो गई। यह देख परिजनों ने कृष्णानंद को एसआरएन हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रविवार देर रात कृष्णानंद की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर पाते पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। किसान की पत्नी राजकुमारी का रो रोकर बुराहाल है। मृतक चार बच्चों का पिता था।

सपा नेता भी एडमिट

सैदाबाद कस्बा निवासी व समाजवादी पार्टी के नेता अंजनी त्रिपाठी व इनके भाई प्रासू भी डेंगू की चपेट में हैं। दोनों भाइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी प्रकार मलेरिया से सैदाबाद मे संध्या मिश्रा, श्वेता मिश्रा, श्यामधर के परिजनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।