- डिस्ट्रिक्ट में अब तक 33 लोग आए डेंगू की चपेट में

- लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

बरेली : शहर में मलेरिया के साथ ही डेंगू का भी प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में लगातार संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। चार और पेशेंट्स में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अब तक डिस्ट्रिक्ट में डेंगू के पेशेंट की संख्या 33 हो गई है। बावजूद इसके डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में डेंगू पेशेंट्स को एडमिट करने के लिए प ्रर्याप्त इंतजाम नहीं है। आलम यह है कि बुखार के मरीजों को भर्ती करने के लिए दो नये वार्ड भी बनाए गए जो कि नाकाफी साबित हो रहे हैं।

डेंगू वार्ड सिर्फ पांच बेड

डेंगू के मरीज बढ़ने के बाद आनन-फानन में विभाग ने ओटी के सामने ही डेंगू वार्ड बनाया है। हैरत की बात तो यह है कि इस वार्ड में सिर्फ पांच ही बेड डाले गए हैं। अब चार नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद वार्ड लगभग फुल हो गया है। ऐसे में अगर कुछ अन्य मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि होती है तो स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती होगी।

रोजाना आ रहे 10 से 18 मरीज

रोजाना डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 10 से 18 मरीज संदिग्ध बुखार के आ रहे हैं। जिनकी अलाइजा लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजी जा रही है। वही सामान्य बुखार के मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ी है।

वर्जन

चार नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, अब तक 33 मरीज इसकी चपेट में आए हैं। अगर मरीज बढ़ते हैं तो डेंगू वार्ड को शिफ्ट कराया जाएगा।

डॉ। विनीत शुक्ला, सीएमओ।