- पिछले पांच दिनों से चल रहे थे बीमार

- ट्रीटमेंट के दौरान हॉस्पीटल में हुई डेथ

PATNA CITY : डेंगू के मच्छरों के डंक का कहर पटना सिटी में बदस्तूर जारी है। डेंगू का डंक पब्लिक के ब्लड में जहर बनकर घूम रहा है। पटना सिटी के अंदर डेंगू वाले मच्छरों की संख्या में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। डे वाई डे डेंगू का कहर अलग-अलग एरिया में बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू ने इस बार रेलवे के एक स्टाफ की जान ले ली। चमडोरिया के कच्ची घाट में रहने वाले भ्0 साल के अशोक कुमार यादव की शनिवार की देर रात आशियाना मोड़ के पास स्थित एक प्राइवेट हॉस्पीटल में ट्रीटमेंट के दौरान डेथ हो गई। अशोक कुमार यादव गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन स्थित रेलवे के ऑफिस में सुपरिंटेंडेंट थे।

पांच दिनों से था फीवर

फैमिली वालों के अनुसार क्क् नवंबर को अशोक अपने घर से ऑफिस के लिए निकले। ऑफिस पहुंचने के पहले ही उन्हें तेज फीवर हो गया। शुरुआत में रेलवे हॉस्पीटल के डॉक्टर पीके ओझा ने उनका ट्रीटमेंट किया। इस दौरान वह घर पर रेस्ट में रहे। फीवर में कमी नहीं आई। क्फ् नवंबर को फैमिली वालों ने ट्रीटमेंट के लिए पटना स्थित रेलवे हॉस्पीटल में एडमिट कराया। जहां उनका ब्लड टेस्ट कराया गया। डेंगू का मामला सामने आने पर क्ब् नवंबर को आशियाना मोड़ के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया।

प्लेटलेस में आई भारी कमी

प्राइवेट हॉस्पीटल के डॉक्टर्स ने अशोक के प्लेटलेट की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार प्लेटलेस म्ख् हजार से घट कर ख्ख् हजार पर पहुंच चुका था। क्भ् नवंबर की रात करीब क् बजकर फ्0 मिनट पर अशोक कुमार यादव की डेथ हो गई।

फैमिली वालों का हाल बुरा

अशोक की डेथ से वाइफ रेणू देवी और बच्चों का रो-रो कर हाल बुरा था। रोते हुए रेणू कई बार बेहोश हुई। फैमिली के दूसरे मेंबर्स भी गम में डूबे हुए थे। रेणू और फैमिली वालों को बदहवास देख पड़ोसियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।