डेंगू के मरीजों में पुरुषों की संख्या ज्यादा
बढ़ रहा प्रकोप, 5 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि
Meerut। डेंगू का कहर पुरुषों पर भारी पड़ रहा है। महिलाओं की तुलना में डेंगू के मरीजों में पुरुषों का आंकड़ा अधिक है। विभागीय रिपोर्ट के अुनसार जहां 40 प्रतिशत महिलाएं अभी तक डेंगू की गिरफ्त में आई हैं वहीं 60 प्रतिशत पुरूष हैं। विभागाधिकारियों के मुताबिक पुरुषों का महिलाओं की अपेक्षा कम ढका हुआ रहता है जिसकी वजह से मच्छर उन पर अधिक वार करता है। वहीं शुक्रवार को 5 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 4 मरीज मेरठ के हैं जबकि 1 मरीज बाहर का है।
यह है स्थिति
डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन में पुरुषों का प्रतिशत महिलाओं की तुलना में अधिक रहा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मिले कुल 52 मरीजों में 21 मरीज महिलाएं हैं जबकि 31 मरीज पुरुष हैं। इस सीजन में मिले मरीजों पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसमें जिले में मिले मरीजों को शामिल किया गया है।
फैक्ट फाइल
61 मरीज कुल डेंगू के सामने आएं हैं।
52 मरीजों पर तैयार की गई रिपोर्ट
8 मरीज मेरठ के आसपास के इलाकों के हैं।
21 महिलाएं अभी तक डेंगू की शिकार मिली है.ं
31 पुरुष डेंगू के शिकार हुए है।
153 मरीज 2018 में मिले थे ।
660 मरीज 2017 में मिले थे।
183 मरीज 2016 में मिले थे।
205 मरीज 2015 में मिले थे।
डेंगू के मरीजों की जानकारी सीएमओ में रूम नंबर 108 में दें।
7838130857 नंबर पर व्हाट्स अप के जरिए भी मदद ली सकती है।
सीजन बदलने के साथ ही डेंगू बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि वे सावधानी बरते। बचाव ही इसका इलाज है।
डॉ। राजकुमार, सीएमओ