- गाय घाट के दक्षिणी गली का वायरस पहुंचा पटन देवी एरिया

- व्यावसायियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

PATNA CITY : डे वाई डे डेंगू का वायरस पटना सिटी में अपना पांव पसारता जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर के मौर्य विहार कॉलोनी के बाद गाय घाट का एरिया अब पूरी तरह से डेंगू की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को गाय घाट के दक्षिणी गली में म् पेशेंट मिले थे। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी गाय घाट एरिया में डेंगू के टोटल म् नए पेशेंट मिले। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें दक्षिणी गली के ख् और पटन देवी एरिया के टोटल ब् लोग शामिल हैं। इनमें क्0 साल की कात्यायनी, क्ख् साल का अनितेश, ख्फ् साल का राजू गोप, ख्म् साल का अनिल, फ्ख् साल की अनिता और फ्भ् साल की सुनीता देवी शामिल हैं। गाय घाट एरिया में डेंगू का मामला सामने आने के बाद भी न तो नगर निगम की ओर से दूसरे दिन फॉगिंग कराई गई और न ही एंटी लार्वा दवाइयों का छिड़काव किया गया। नगर निगम का पटना सिटी सर्किल पूरी तरह से सुस्त दिखा। वार्ड पार्षद भी एक्टिव नहीं दिखे।

व्यावसायियों ने किया प्रदर्शन

डेंगू के फैलने की वजह से महाराजगंज के खाद्यान्न व्यावसायी गुस्से में हैं। स्टेट गवर्नमेंट और पटना नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ व्यावसायियों ने आक्रोश मार्च निकाला। नगर निगम के पटना सिटी ऑफिस पर पहुंचने के बाद व्यावसायियों ने प्रदर्शन किया और सीएम व हेल्थ मिनिस्टर का पुतला फूंका।