लखनऊ (पीटीआई)। राज्य की राजधानी स्थित स्थानीय मौसम कार्यालय ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन के दौरान भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मेरठ डिविजन में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगरा, इलाहाबाद, बरेली और झांसी डिविजन में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य रहा।

कानपुर और लखनऊ में रात का तापमान सामान्य से काफी कम

कानपुर, लखनऊ और बरेली डिविजन में रात का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। वहीं अयोध्या, झांसी और मेरठ में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना था कि राज्य के अन्य हिस्सों में रात का तापमान सामान्य बना रहा। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

साल के आखिरी दिन ढलती शाम। फोटो : मानवेंद्र वशिष्ठ/पीटीआई

नजीबाबाद रहा उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान, 3 डिग्री तापमान

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गोरखपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावरी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

National News inextlive from India News Desk