लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कई इलाके घने कोहरे की चादर में ढके रहे। कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लखनऊ स्थित मौसम कार्यालय के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर डिविजनों में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

यूपी के कई स्थानों पर सामान्य से कम रहेगा तापमान

गोरखपुर, बरेली और मुरादाबाद डिविजन में रात्रि के दौरान तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। वहीं अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

26.1 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश का सबसे गर्म इलाका

उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ठंड के महीने के दौरान यह प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके सुबह घने कोहरे की चादर में ढके रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk