-ऑनलाइन डिजाइनर मास्क की सिटी में बढ़ी डिमांड

-कपड़ों से मैचिंग वाले मास्क का लोग दे रहे आर्डर

-थ्री लेयर वाले मास्क का सेट मिल रहा 300-600 रुपए में

कोरोना के इंफेक्शन से बचने के लिए मास्क जरूरी है। लेकिन मास्क को लेकर अब लोगों की पसंद बदलने लगी है। उन्हें ट्रेडिशनल मास्क से अलग हटकर डिजाइनर मास्क पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लोग अब ऑनलाइन मास्क की खरीदारी अपनी पसंद और कलर के हिसाब से कर रहे हैं। वहीं मार्केट में डिजाइनर मास्क बनाने का भी ट्रेंड शुरू हो गया है, जिससे अब लोग खुद को स्टाइल के साथ कोरोना से बचाएंगे।

ऑनलाइन में कलेक्शन की भरमार

कोरोना को लेकर मास्क को कंपल्सरी कर दिया गया है। पहले लोग सर्जिकल और एन-95 मास्क का यूज कर रहे थे। वहीं अब लोगों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने को कहा जा रहा है। ऑनलाइन मार्केट में ट्रिपल लेयर की पूरी वेरायटी अवेलेबल है, जहां कपड़ों से मैच करता मास्क का पूरा सेट मिल रहा है, जिससे कि आप पूरे सप्ताह मास्क बदल-बदल कर यूज कर सकते हैं।

180 रुपए से है शुरू

ऑनलाइन में दो मास्क के सेट से लेकर 5 मास्क का सेट मिल रहा है, जिसकी कीमत 180 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक है। वहीं डिजाइन के अनुसार भी मास्क का रेट अलग-अलग है। इसके अलावा ऑफलाइन में भी डिजाइनर मास्क लोग ढूंढ़ रहे हैं, जिससे कि स्टाइलिश लगे। ये मास्क को धोकर दोबारा से यूज किया जा सकता है। वहीं डिस्पोजेबल मास्क को एक बार ही यूज किया जा सकता है।

जबतक कोरोना है तो मास्क लगाना जरूरी है। ऑनलाइन मास्क देख रहा था तो समझ में आया कि ऑफिस के लिए मास्क बनाने का काम कंपनियां कर रही हैं। हर कलर का डिजाइनर मास्क अवेलबल है। मैंने भी ऑनलाइन मास्क का आर्डर किया है।

मनोज कुशवाहा

एक ही तरह का मास्क लगाना अच्छा नहीं लगता। इसलिए कुछ स्टाइलिश मास्क ढूंढ़ रही हूं। ऑनलाइन तो कुछ मास्क हैं, लेकिन सोच रही हूं कि लोकल में आर्डर देकर बनवा लूं, जहां मास्क बनाए जा रहे हैं। कुछ महिलाएं भी डिजाइन वाले मास्क बना रही हैं।

शिवानी पांडेय