कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण हाल ही में नाटू-नाटू गाने के ऑस्कर जीतने की वजह से सुर्खियों में आए थे। फिल्मी परिवार से नाता रखने वाले एक्टर ने अपने हार्ड वर्क से इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी राम चरण के पिता है, बावजूद इसके राम चरण ने कभी इस बात का फायदा नहीं उठाया। चिरंजीवी ने हमेशा राम चरण को मेहनत से नाम कमाने की प्रेरणा दी। जिसके बाद उन्होंने सुपरस्टार एक्टर बनकर फैंस के दिलों में राज किया।

बर्थडे पर हुई फिल्म की अनाउंसमेंट
अपने 38वें बर्थडे के मौके पर राम चरण ने अपनी अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। पहले इस फिल्म का नाम आरसी 15 था जिसे बदलकर गेम चेंजर कर दिया गया। इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म का अनाउंसमेंट होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर बधाइयां देने लगे। साथ ही कियारा के फैंस भी उन्हें राम तरण के अपोजिट देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले राम चरण आए दिन अपने वर्कआउट की वीडियो भी अपलोड करते रहते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk