PRAYAGRAJ: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। इसके चीफ गेस्ट डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे। उन्होंने यमुना तट पर पूजा अर्चना कर दीपदान और मां गंगा, यमुना व सरस्वती से मंगल की कामना की। कहा कि यह महापर्व सभी के लिए कल्याणकारी हो। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि इससे 500 साल पुराने विवाद का अंत हुआ। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई। कहा कि प्रतिदिन दो घंटे हमें सफाई पर देनी है। इस दौरान कल्चरल प्रोग्राम्स भी पेश किए गए। मां गंगा की आरती पर जनसैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान सांसद रीता जोशी, विधायक हर्ष बाजपेई, डीआईजी केपी सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, बीजेपी अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कलाकारों का सम्मान वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों द्वारा किया गया।

दीपदान कर मनाई देव दीपावली

यह पर्व हमारे देश की संस्कृति के दर्शन कराता है। महापर्व के जरिए हम पूरी दुनिया को गंगा जमुनी तहजीब के एकता का परिचय देते हैं। भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ। एलएस ओझा ने मंगलवार को त्रिवेणी तट पर आयोजित देव दीपावली पर्व पर यह बात कही। उन्होंने मां गंगा में दीपदान कर ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।