धनतेरस का पर्व दीपावली के दो दिन पहले आता है जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ ही कुबेर का भी पूजन किया जाता है। कुबेर को धन का स्वामी माना जाता है, वह यक्षों के राजा भी हैं। इस दिन को धन्वन्तरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। यह माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय हाथों में अमृत कलश लिए भगवान धन्वन्तरि इसी दिन प्रकट हुए थे। उन्हें आयुर्वेद का प्रणेता व देवताओं का चिकित्सक माना जाता है। इस दिन लोग उनकी पूजा कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

धनतेरस 2019: सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त,धनत्रयोदशी पर सोना खरीदना इसलिए शुभ

सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस या धनत्रयोदशी को सोना या सोने के गहने खरीदने के लिए विशेष तौर पर शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 8 मिनट से 26 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से शाम 3 बजकर 46 मिनट तक सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा। यह माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर-परिवार पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होती है।