कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dhanteras 2020 Gold Buying Muhurat: ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार को धनतेरस का होना शुभ होगा।इस दिन चंद्र का भी संचार शुक्र की तुला राशि मे होना शुभ रहेगा।गोचर में शुक्र-बुध ग्रह का राजयोग भी बन रहा है जोकि धनतेरस पर कुबेर जी को प्रसन्न करने के साथ व्यापार शुभ कार्यों के आरम्भ करने के लिए भी अतिश्रेष्ठ रहेगा। इस दिन चर्तुमास की समाप्ति होगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था, भगवान धनवन्तरि आयुर्वेद विद्या के जनक माने जाते हैं। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि इसी दिन समुद्र से हाथ में अमृत कलश लिये प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन को धन्वन्तरि जयंती भी कहा जाता है ऐसा भी माना जाता है कि समुद्र मन्थन के समय शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्र देव, कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनू गाय, त्रियोदशी के दिन, भगवान धन्वन्तरि, चर्तुदशी तिथि के दिन माँ काली एवं अमावस्या के दिन महा लक्ष्मी का प्रर्दुभाव हुआ था।

Dhanteras 2020 Gold Buying Muhurat (धनतेरस 2020 सोना खरीदने का शुभ मुहुर्त)
*प्रात: काल 06:44 बजे से 10:45 बजे तक चर, लाभ,अमृतके चौघड़िया* मुहुर्त में रहेगा। बर्तन एवं आभूषण क्रय मुहुर्त मध्याह्न 12:04 बजे से 13:24 बजे* तक शुभ के चौघड़िया मुहुर्त एवं अभिजीत मुहूर्त में शुभ रहेगा। यम दीप दान मुहुर्त सायं काल 5:32 से 6:45 बजे* तक प्रदोष काल वेला की निशा मुख में शुभ रहेगा।

Dhanteras 2020 Puja Muhurat (धनत्रयोदशी पूजा मुहूर्त)

05:57 पी एम से 05:59 पी एम - पुणे
05:28 पी एम से 05:59 पी एम - नई दिल्ली
05:40 पी एम से 05:59 पी एम - चेन्नई
05:37 पी एम से 05:59 पी एम - जयपुर
05:41 पी एम से 05:59 पी एम - हैदराबाद
05:29 पी एम से 05:59 पी एम - गुरुग्राम
05:30 पी एम से 05:59 पी एम - चण्डीगढ़
04:58 पी एम से 05:59 पी एम - कोलकाता
06:01 पी एम से 08:34 पी एम - मुम्बई
05:50 पी एम से 05:59 पी एम - बेंगलूरु
05:56 पी एम से 05:59 पी एम - अहमदाबाद
05:32 पी एम से 05:59 पी एम - नोएडा