कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dhanteras 2020: ज्‍योति पर्व दीपावली सुख व समृद्धि का त्‍योहार है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। यह वो दिन होता है जब नया सामान घर आता है। हालांकि ज्यादातर लोग बर्तन और आभूषण खरीदते हैं मगर जरूरत के हिसाब से अन्य वस्तुएं भी खरीदी जा सकती है। अगर राशि के अनुसार देखा जाए तो सभी के लिए अलग-अलग सामान लाना शुभ रहेगा। आइए आप भी जानें, आपकी राशि के अनुसार जानिए किस चीज की खरीदारी आपके लिए खोलेगी लाभ का द्वार।

Dhanteras 2020: जानें धनतेरस पर क्या खरीदना होता है जरूरी, नया सामान घर लाते वक्त जरूर करें ये काम

Dhanteras 2020 Special: जानें धनतेरस पर पूजा और खरीददारी का शुभ मुहूर्त, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच बर्तन और आभूषण खरीदना रहेगा शुभ

Dhanteras 2020 पर अपनी राशि अनुसार करें खरीदारें:-
1़. मेष राशि:- चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।
2. वृष राशि:- चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
3. मिथुन राशि:- सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।
4. कर्क राशि:- चांदी के आभूषण सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना शुभ रहेगा।
5. सिंह राशि:- ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।
6. कन्या राशि:- गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।
7. तुला राशि:- सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।
8. वृश्चिक राशि:- इलैक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।
9. धनु राशि:- सुघंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।
10. मकर राशि:- वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।
11. कुंभ राशि:- प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान आदि।
12. मीन राशि:- चांदी के सिक्के सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।

Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्तुएं, इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा।
बालाजी ज्योतिष संस्थान, बरेली।