पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। Dhanteras 2022 : धनत्रयोदशी एक स्वयं सिद्ध मुहुर्त है। इस बार विशेष तौर पर चांदी के आभूषण के साथ ताबे का बर्तन खरीदना विशेष शुभ होगा। इस दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर में साल भर धन का आगमन होता रहता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने और चांदी के बर्तन खरीदने की भी प्रथा है। हालांकि जो लोग चांदी के बर्तन नही खरीद सकते वह अन्य धातुओं से बने बर्तन भी खरीद सकते है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। पीतल भगवान धन्वन्तरि को प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वन्तरि हाथ में अमृत कलश लिये हुआ प्रकट हुए थे। इस दिन बर्तन आदि खरीदना एक विशेष अनुष्ठानिक क्रिया है। धन त्रयोदशीपर किये जाने वाला यह विशेष अनुष्ठान घर में बरकत देने वाला होता है। घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

खाली बर्तन घर न लाएं
विशेषकर जब बर्तन खरीदकर घर में लाये तो उसे खाली न लायें बल्कि उसमें अन्न अथवा धन रखकर लाना चाहिए। धन के रूप में चाहें चांदी का सिक्का हो। घर पर बर्तनों को लाकर जल से छीटा लगाकर शुद्ध करें और रोली-मौली तथा अक्षत से उसका पूजन करें तथा मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि कि वह सदा इसी प्रकार से उन्नति दें और यह बर्तन व आभूषण समृद्धि में सहायक बनें। इन बर्तनों को लक्ष्मी पूजन के समय अवश्य काम में लेना चाहिए। सोने अथवा चांदी का खरीदा हुआ सिक्का भी लक्ष्मी पूजन के समय अवश्य पूजन स्थल में रखें उसके बाद उसको लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी अथवा धन के स्थान में रखें। इस दिन स्वयं सिद्ध मुहुर्त होने के कारण वाहन, घर, जमीन, आदि खरीदना भी शुभ होता है। धन से सम्बन्धित कोई भी कार्य करना इस दिन लाभदायक होता है। इस दिन किसी को भी धन उधार नही दें और न ही धन उधार लें।
Dhanteras 2022 : खरीदारी के लिए विशेष योग और शुभ मुहूर्त, धन्वन्तरि पूजा से रोग होंगे दूर

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर बर्तन खाली न लाएं घर, इन बातों का रखें ध्यान मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Dhanteras 2022 : ऐसे करें कुबेर पूजा नहीं होगी धन की कमी, यमदीप दान से दूर होगा अकाल मृत्यु का भय

Happy Dhanteras 2022 Wishes, Images, Status: महालक्ष्मी की कृपा अपनों तक पहुंचाएं, शेयर करें धनतेरस की ये शुभकामनाएं