पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। Dhanteras 2022 : 5 दिवसीय त्‍योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी से घर में बरकत और समृद्धि आती है। वहीं अगर लोग अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करें तो उन्‍हें और ज्यादा अधिक लाभ मिलता है। घर में सौभाग्‍य का आगमन होता है।

मेष राशि

चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृष राशि

चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

चांदी के आभूषण सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि

सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि

इलैक्ट्रॉनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि

सुघंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि

वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान आदि।

मीन राशि

चांदी के सिक्के सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।

Dhanteras 2022 : खरीदारी के लिए विशेष योग और शुभ मुहूर्त, धन्वन्तरि पूजा से रोग होंगे दूर

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर बर्तन खाली न लाएं घर, इन बातों का रखें ध्यान मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dhanteras 2022 : ऐसे करें कुबेर पूजा नहीं होगी धन की कमी, यमदीप दान से दूर होगा अकाल मृत्यु का भय

Happy Dhanteras 2022 Wishes, Images, Status: महालक्ष्मी की कृपा अपनों तक पहुंचाएं, शेयर करें धनतेरस की ये शुभकामनाएं