जब पृथ्वी से टकरायेगा उल्का पिंड

जानकारों की माने तो इस महीने की 17 तारिख को धरती पूर्णतया नष्ट हो जाएगी। बताया जा रहा है की निबिरू नाम के एक गृह के टुकड़े 17 तारिख को पृथ्वी से टकराने वाले हैं। सैकड़ों साल पहले नष्ट हो चुके निबिरू ग्रह के अवशेष की एक बड़ी चट्टान जिसे हम उल्का पिंड कहते हैं धरती से टकरा सकती है। मिस्टीरियस यूनिवर्स वेबसाइट के अनुसार यह चट्टान तेज़ी से धरती की ओर बढ़ रहा है। अगर यह धरती से टकरा गया तो भारी तबाही मचा सकता है। मगर वैज्ञानिकों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

पहले भी हो चुकी है भविष्यवाणी

अंतरिक्ष के विशेषज्ञ डयोमिन डेमिर जखरोविच के अनुसार यह निबिरू पिछले साल अक्टूबर में सूरज का चक्कर लगा रहा था। अब निबिरू वहां से निकल चुका है। कुछ महीनो पहले भी एक ऐसी ही खबर आई थी। तब कहा गया था की 2 अक्टूबर को पृथ्वी खत्म हो जाएगी। कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने के अनुसार 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे दुनिया खत्म होने वाली थी। हालांकि उनके दावा गलत साबित हुआ। माया सभ्यता कैलेंडर इसी तिथि को ही आकर समाप्त हुआ है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk