सलमान खान के 5 प्रकार के फैन,कहीं आप भी इनमें से तो नहीं
पहला : एक नंबर खबरी
यह उस तरह के फैन हैं, जो खुद को सलमान खान का पीए समझते हैं। सलमान से जुड़ी जितनी भी निजी जानकारियां होंगी इन्हें जरूर पता होती है। ये लोग सलमान के बारे में ऐसी-ऐसी खबरें निकालकर लाते हैं, आपको विश्वास भी नहीं होगा। इसीलिए इन्हें हम खबरीलाल कहते हैं।

सलमान खान के 5 प्रकार के फैन,कहीं आप भी इनमें से तो नहीं
दूसरा : फोकट में प्रचार करने वाले

राजनीतिक पार्टिंया अपने प्रचार के लिए बकायदा एक टीम तैयार करते हैं। लेकिन भाईजान को यह सब मु्फ्त में मिल जाता है। क्योंकि सल्लू भाई के फैंस यह काम फोकट में करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आपको सलमान के फेवर में रोजाना कोई न कोई नई बात सुनने और पढने को मिल जाती है। इस काम के बदले सलमान के फैंस को सिर्फ और सिर्फ सुकून मिलता है।

सलमान खान के 5 प्रकार के फैन,कहीं आप भी इनमें से तो नहीं
तीसरा : सल्लू भाई के पर्सनल गूगल
ये वो लोग होते हैं जो सलमान से जुड़ी एक-एक बात का हिसाब किताब रखते हैं। मसलन सलमान ने 'मैंने प्यार किया' में कितनी बार 'नो सॉरी और नो थैंक्यू' बोला, इन फैंस को सबकुछ पता होता है। ये लोग सलमान की फिल्म इसलिए देखते हैं ताकि सलमान के क्विज में गूगल को बीट कर सकें।

सलमान खान के 5 प्रकार के फैन,कहीं आप भी इनमें से तो नहीं
चौथा : सेलेब्रिटी पसंद करते हैं तो मैं भी

यह लोग सलमान को नहीं बल्िक उनके चाहने वालों को देखकर भाईजान के फैन बन जाते हैं। भारत में ऐसे कई बड़े राजनेता, फिल्म एक्टर और बिजनेस मैन मिल जाएंगे जोकि खुद वीवीआईपी कोटे में आते हैं, लेकिन इन्हें सलमान पसंद होता है। तो अब जब बड़े लोगों की पसंद सलमान खान हैं तो मैं क्यों नहीं।

सलमान खान के 5 प्रकार के फैन,कहीं आप भी इनमें से तो नहीं
पांचवा : सलमान की फोटोकॉपी
यह भाईजान के तगड़े फैन होते हैं। सलमान की हेयर स्टाईल से लेकर कपड़ों तक, सभी को कॉपी करते हैं। इन्हें सलमान का एक-एक डॉयलाग याद होता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk