JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में अब कचरे की डिजिटल मॉनिट¨रग होगी। कचरा प्रबंधन पर काम कर रही टाटा स्टील की अनुषंगी जुस्को कंपनी शहर के सभी डस्टबीन को डिजिटल बनाएगी। कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर कदमा बाजार से इसकी शुरुआत की। जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने डिजिटल डस्टबीन का उद्घाटन करते हुए इस पहल की प्रशंसा की। साथ ही आम नागरिकों को इसके बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने जुस्को पदाधिकारियों के साथ मिलकर कदमा मार्केट की साफ-सफाई भी की। यहां बता दें कि जमशेदपुर देश का संभवत: पहला शहर होगा जहां कूड़े की निगरानी कंप्यूटर से की जाएगी।

क्या है डिजिटल डस्टबीन

जुस्को के मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) गौरव आनंद ने बताया कि सामान्य डस्टबीन में हम सेंसर लगा रहे हैं। जिस बीन में 7भ् फीसद कूड़ा भर जाएगा, उसका सेंसर तुरंत चालू हो जाएगा। सेंसर के माध्यम से जुस्को ऑफिस में लगे कंप्यूटर पर रेड अलर्ट आ जायेगा। इसके बाद उस डस्टबीन को प्राथमिकता के आधार पर पहले साफ करवाया जाएगा। गौरव आनंद ने बताया कि सेंसर लगाने के लिए हैदराबाद की कंपनी कार्नेल सफेयर के साथ करार किया गया है। टाटा कमांड एरिया में कुल फ्ख्भ् डस्टबीन हैं। हम लोग पहले चरण में कदमा में ख्0 डस्टबीन में सेंसर लगाएंगे। इसके परिणाम के आधार पर शहर के सभी डस्टबीन में सेंसर लगा दिए जाएंगे। इससे कूड़ा प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।