मुंबई (पीटीआई)। बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 98 वर्षीय स्क्रीन आइकन को उपनगरीय खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में ले जाया गया था। बता दें दिलीप को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल ले जाया गया था। फारूकी ने पीटीआई से कहा, "उनकी हालत स्थिर है। वह डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में हैं, ताकि डॉक्टर उनकी उम्र को देखते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान कर सकें। परिवार का मानना ​​है कि उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी।" उन्होंने कहा कि परिवार ने कुमार के शुभचिंतकों की अनंत प्रार्थनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

दिलीप के साथ नसीरुद्दीन भी भर्ती
दिलीप कुमार को पिछले महीने की शुरुआत में सांस लेने में तकलीफ के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदी सिनेमा के दिग्गज को तब पहले सांस में काफी दिक्कत थी। तब पांच दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। कुमार का करियर करीब पांच दशकों तक चला। इस दौरान उनकी "मुगल-ए-आजम", "देवदास", "नया दौर" और "राम और श्याम" जैसी हिट फिल्में देखी गई। उनकी आखिरी बड़ी स्क्रीन 1998 की फिल्म "किला" में थी। बता दें दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका निमोनिया का इलाज चल रहा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk