- मनोज कुमार सिंह बने कार्यवाहक निदेशक

LUCKNOW: लगभग एक महीने से भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनएए) में चल रही कर्मचारी संघ की हड़ताल कार्यवाहक निदेशक अरुण त्रिवेदी को पद से हटाये जाने के साथ ही खत्म हो गई। सोमवार को संस्कृति विभाग ने हड़ताल का संज्ञान लेते हुए विभाग के अनुसचिव मनोज कुमार सिंह को कार्यवाहक निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि कर्मचारी काफी समय से अरुण त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग लेकर वह बेमियाद हड़ताल पर बैठे हुए थे। जिससे अकादमी का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित था। सोमवार को मनोज सिंह ने अरुण त्रिवेदी की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

कर्मचारियों ने बताई अपनी जीत

भारतेंदु नाट्य अकादमी कर्मचारी संघ के महामंत्री आईविन जैक्सन ने कहा कि वह नएकार्यवाहक निदेशक मनोज कुमार सिंह को अपना पूरा सहयोग देंगे। कर्मचारियों का आरोप था कि त्रिवेदी उनकी प्रोन्नति में बाधा डाल रहे हैं।

जायज मांगों को पूरा करने की होगी करुंगा : मनोज

बीएनए के नये कार्यवाहक निदेशक का पद संभालने वाले मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन पर कार्य का दोहरा दायित्व है। वह कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रोन्नति, वेतनमान बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को शासन के सामने रखेंगे। पूर्व कार्यवाहक निदेशक अरुण त्रिवेदी के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हड़ताल के पीछे वाजिब वजह थी। सिंह ने बिना भेदभाव के कार्य करने की बात करते हुए बताया कि बीएनए से जुड़कर उन्हें एक अलग क्षेत्र का अनुभव भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जो प्रोन्नतियां गलत तरीके से दी गई हैं उनकी जांच चल रही है। जिसमें वह सहयोग करेंगे।