मुंबई (एएनआई)। बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी ने मंगलवार को अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। दिशा ने अपनी वेकेशन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इस हाॅट तस्वीर में दिशा येलो बिकिनी पहने समंदर के बीचो-बीच खड़ी हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए दिशा ने कैप्शन दिया, 'एक्वामन फील'। यानी कि दिशा फिल्म 'एक्वामैन' की तरह पोज दे रही। यह एक हाॅलीवुड फिल्म है जो काफी पसंद की गई थी।

एक महीने पहले गईं थी मालदीव पर
फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते ही इस तस्वीर को 45 मिनट के भीतर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। खूबसूरत तस्वीर के कारण, फैंस ने प्यार भरे कमेंट किए। बता दें दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हाॅट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती आई हैं। इससे पहले उन्होंने क्रिसमस पर एक ब्लैक ड्रेस वाली तस्वीर पोस्ट की थी जिसे लाखों लाइक्स मिले थे। एक महीने पहले, दिशा पटानी मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं। उस वक्त उनके र्यूमर्ड ब्वाॅयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी द्वीपमें छुट्टी पर थे। अपनी छुट्टी के दौरान मलंग अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट की थी।

सलमान के साथ आएंगी नजर
दिशा पटानी आखिरी बार मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आई थी। जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू थे। वह अगली बार प्रभु देवा की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिखाई देंगी, जो भारत के बाद सलमान खान के साथ उनका दूसरा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी होंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk