- हॉस्पिटल में पार्किंग व्यवस्था जस की तस

- मृतकों में एक की नहीं हो पाई है शिनाख्त

- घायलों में चार की हालत नाजुक

BAREILLY: बस एक्सीडेंट के बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचे राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार वहां की बदइंतजामी देखकर सीएमएस को जबरदस्त फटकार लगाई थी। इस फटकार का इतना तेज असर हुआ कि महज ख्ब् घंटे के अंदर हॉस्पिटल की सारी अव्यवस्थाएं दूर कर दी गई। वहीं दूसरी ओर बस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने लगी है। अभी भी घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

अव्यवस्थाएं दूर

राज्यमंत्री भगवत शरण गंगवार हॉस्पिटल की स्थिति देखकर बिफर पड़े थे। उन्होंने इस समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कराने की बात कही थी। उनके जाने के ख्ब् घंटे के अंदर अधिकारियों ने इमरजेंसी के बाहर खराब पड़े हैंडपम्प, वाटर कूलर्स, पंखे और लाइट्स ठीक करवा दिए। वार्ड भी चकाचक हो गया। वहीं फटकार के बाद भी पार्किंग व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है।

घर पहुंचे घायल

ट्यूजडे लेटनाइट बस पलटने से करीब भ्0 लोग घायल हो गए थे, जिनका ट्रीटमेंट डिस्ट्रिक्ट और शहर के अन्य हॉस्पिटल्स में चल रहा था। वेडनसडे को इनमें से ज्यादातर लोगों को अस्पताल से घर भेज दिया गया। प्रशासन ने उन्हें घर भेजने के लिए बस की व्यवस्था भी कराई थी। फिलहाल गंभीर रूप से घायलों का सिद्धिविनायक और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं दुर्घटना में क्ख् लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।