मुंबई (आईएएनएस)। इन दिनों कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का सबसे सटीक तरीका हैंड वाॅस करना बताया जा रहा है। इसे सोशल मीडिया पर सेफ हैंड चैलेंज के नाम से चलाया जा रहा है। इसे कई सेलेब्स एक्सेप्ट कर चुके हैं और अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने भी सेफ हैंड चैलेंज एक्सेप्ट किया है। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्याकां अपना हाथ वाॅस करते हुए नजर आ रही हैं। दिव्यांका टीवी शो ये हैं मोहब्बतें से घर- घर में पाॅपुलर हो गईं।

दिव्यांका ने बताया हैंड वाॅस का सही तरीका

दिव्यांका ने हाथों को वाॅस करने का सिंपल व सही तरीका बताया। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जल्दी- जल्दी में हैंड वाॅस करते वक्त हाथों के कुछ कोने पर या तो साबुन नहीं लग पाता या उसे अच्छे से रब नहीं किया जाता। इसके लिए उन्होंने हाथ धुलने का पूरा प्राॅसेज वीडियो के जरिए शेयर किया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा व वरुण धवन जैसे बाॅलीवुड सेलेब्स भी ये चैलेंज पूरा कर इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

'ये वीडियो उनके लिए है जो हैंड वाॅस करना भूल गए'

दिव्यांका ने हैंड वाॅस का सही तरीका बताते हुए जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'ये वीडियो उनके लिए है जो भूल गए हैं कि हैंड वाॅस कैसे करते हैं और अभी भी पुराने बेकार तरीकों से अपने हाथों को धुल रहे हैं। मैं हैंड वाॅस करते हुए ये वीडियो पोस्ट कर रही हूं क्योंकि मैं नाॅमिनेटेड थी पर मेरा ये वीडियो क्या एक सही रिमांइडर नहीं है। फाइनली कर दिखाया।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk