दुबई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी भारतीय समुदाय के लोग रविवार को धूमधाम से दिवाली मनाएंगे। इसको लेकर वहां तैयारियां जोरों पर हैं। खलीज टाइम्स ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुबई में गुरुवार से ही दिवाली का उत्साह शुरू हो गया है। इस मौके पर रविवार को कई जगहों पर दुबई में पटाखे जलाए जाएंगे, दीप-प्रज्ज्वलन समारोह और बॉलीवुड डांस परफॉरमेंस आयोजित किए जाएंगे। दिवाली को ध्यान में रखते हुए अल सीफ में दीप-प्रज्ज्वलन समारोह के लिए खास लाइटों की व्यवस्था की गई है।

इंडोनेशिया
भले ही इंडोनेशिया में बहुत सारे भारतीय नहीं हैं, फिर भी यहां धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है। इंडोनेशिया में भी लगभग उन सभी अनुष्ठानों का पालन किया जाता है, जो भारत में दिवाली पर किए जाते हैं। कई बार इसका उदाहरण सामने आया है।


मॉरिशस
मॉरिशस की पूरी आबादी में लगभग 50 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। इसलिए यहां भी हर साल धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है। इस मौके पर यहां भी छुट्टी होती है।


नेपाल
दिवाली को नेपाल में तिहाड़ के रूप में जाना जाता है और यहां बहुत उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। यहां भी दिवाली में मां लक्ष्मी की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है।
भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाएगी धूमधाम से दिवाली

अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाया। भारत में दिवाली इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा लेकिन ट्रंप तीन दिन पहले ही यह तत्योहार मनाते हुए नजर आए। यह व्हाइट हाउस में ट्रंप का तीसरा दिवाली समारोह था। बता दें कि व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की शुरुआत 2009 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से हुई थी।भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाएगी धूमधाम से दिवाली

 

International News inextlive from World News Desk