कानपुर। दिवाली का त्यौहार आ गया है। देशभर में हर कोई खुशियों के इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मना रहा। गुरुवार को देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपनी मुंबई इंडियंस की टीम को दिवाली की शानदार पार्टी दी। इस समारोह में मुंबई इंडियंस के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए।

अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये खिलाड़ी,पांड्या-जहीर और दिग्गज क्रिकेटरों पर अटकी नजर

इस पार्टी में चकाचौंध लगाने हार्दिक पांड्या भी पहुंचे। भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी पांड्या मैरून कलर का कुर्ता पहने हुए थे, साथ ही वह डाॅर्क ब्लू रंग की जैकेट पहने हुए थे। पांड्या इस लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।

अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये खिलाड़ी,पांड्या-जहीर और दिग्गज क्रिकेटरों पर अटकी नजर

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने भी पत्नी सागरिका संग पार्टी में चार चांद लगाए। जहीर ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। उनके साथ पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटगे थी। सागरिका लाल रंग का गाउन पहने हुए थे। यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।

अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये खिलाड़ी,पांड्या-जहीर और दिग्गज क्रिकेटरों पर अटकी नजर

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट से भले रिटायर हो चुके, मगर पिछले साल वह मुंबई इंडियंस की पल्टन में शामिल हुए थे। युवी ने भी इस पार्टी में पत्नी हेजल कीच संग शिरकत की थी। युवी ब्लैक रंग का कुर्ता और लाल दुपट्टा लिए हुए थे। वहीं हेजल आसमानी रंग का गाउन पहने हुए थीं।

अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये खिलाड़ी,पांड्या-जहीर और दिग्गज क्रिकेटरों पर अटकी नजर

इस पार्टी में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सिद्देश लाड भी नजर आए। सिद्देश पीले रंग का कुर्ता पहने हुए थे।

अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये खिलाड़ी,पांड्या-जहीर और दिग्गज क्रिकेटरों पर अटकी नजर

इनके अलावा मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी थी। वहीं आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ पार्टी में आए। इसके अलावा अंबानी की बेटी ईशा भी शादीशुदा जोड़े में नजर आईं।

अंबानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे ये खिलाड़ी,पांड्या-जहीर और दिग्गज क्रिकेटरों पर अटकी नजर

Cricket News inextlive from Cricket News Desk