कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। दिवाली 2021 करीब है। त्योहारों का मौसम आने के साथ हम खुशियां इंज्वाॅय करने लगते हैं। भारत ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबसे खराब समय देखा है। अब, चीजें नियंत्रण में हैं और जैसा कि हमने 1 बिलियन वैक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया है, यह जश्न मनाने का समय है। और हम सभी जानते हैं - मनोरंजन के बिना उत्सव अधूरे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे कि इस दिवाली कौन सी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

फिल्म - सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म द्वारा निर्मित सूर्यवंशी एक एक्शन फिल्म है। यह रोहित शेट्टी की कॉप फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म होगी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, विवान भटेना, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और जावेद जाफरी जैसे सहायक कलाकार हैं। वहीं आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रूप में खिलाड़ी कुमार उर्फ ​​अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे। अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो उपस्थिति में शेट्टी की पिछली फिल्मों से सिंघम और सिम्बा की अपनी भूमिकाओं में वापस दिखाई देंगे। कुमार के कैरेक्टर की घोषणा सिम्बा फिल्म के अंत में की गई थी। फिल्म 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का इंतजार फैंस को काफी वक्त से है।

फिल्म - नो मीन्स नो
फिल्म 'नो मीन्स नो' मच अवेटेड इंडो-पोलिश फिल्म है। फिल्म को तीन भाषाओं में शूट किया गया है: अंग्रेजी, हिंदी और पोलिश। यह फिल्म जी7 फिल्म्स पोलैंड द्वारा निर्मित और विकास वर्मा द्वारा निर्देशित है। फिल्म में ध्रुव वर्मा, गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर और अन्ना गुजिक हैं। यह एक भारतीय स्की चैंपियन की कहानी है, जो पोलैंड में स्की चैंपियनशिप में भाग लेता है। वहाँ उसे एक पोलिश सुंदरता से प्यार हो जाता है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक हरिहरन और अक्षय हरिहरन ने दिया है। फिल्म के गायकों में करण हरिहरन और श्रेया घोषाल हैं। ऋषव नाग ने फिल्म के कई गाने भी कंपोज किए हैं। यह फिल्म दिवाली 2021 पर रिलीज होने वाली है, जो 5 नवंबर को है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk