कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रोशनी का पर्व दीवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है। यह दुनिया भर में विभिन्न समुदायों द्वारा मनाया जाता है और बहुत उत्साह, खुशी और समृद्धि लाता है। दिवाली हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की जीत, अंधेरे पर प्रकाश और दुख पर खुशी की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दे रही हैं। इसमें क्रिकेटर्स भी शामिल हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टि्वटर पर दिवाली विश करते हुए लिखा, 'दीपों का पर्व आपके जीवन को खुशियों और खुशियों से रोशन करे। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह दिवाली हमारे देश में अपार खुशियां लेकर आए और हम समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ें! सभी को #दिवाली की शुभकामनाएं!

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने भी दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। स्मिथ ने सोशल मीडिया पर एक दिवाली वाली पोस्ट शेयर की।

View this post on Instagram

A post shared by Steve Smith (@steve_smith49)

स्मिथ के साथी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी दिवाली की विशेज भेजी। कंगारु क्रिकेटर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप सभी को हैप्पी दिवाली।'

Cricket News inextlive from Cricket News Desk